अहमदाबाद और पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा हुई शुरू

Shri Mi
2 Min Read

नईदिल्ली।ओडिशा के पुरी और गुजरात के अहमदाबाद में भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा निकाली जा रही है। रथयात्रा शुरू होने से पहले भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के अध्यक्ष अमित शाह अहमदाबाद पहुंच कर आरती में भाग लिया।गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने सोने की झाड़ू लगाकर रथयात्रा को रवाना किया। थोड़ी ही देर में ओडिशा के पुरी से भी यात्रा की शुरुआत होगी। पुरी में रथयात्रा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

Join Our WhatsApp Group Join Now

भगवान जगन्नाथ का रथ पीले और लाल रंग के कपड़ों से सजाया गया है, जिसमें 16 चक्के लगे हुए हैं। वहीं बलभद्र जी का रथ हरे और लाल रंग का है, इसमें 14 पहिए लगे हैं।जबकि सुभद्रा के रथ को काले और लाल रंग के कपड़ों से सजाया गया है। इनके रथ में 12 पहिए लगे हुए हैं। लकड़ी के बने इन रथों को भक्त रस्सियों से खींचते हैं।इस रथयात्रा को दर्शन करने के लिए पुरी में करीब 15 लाख श्रृद्धालु पहुंचे हैं। लोगों की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। यात्रा पर नजर रखने के लिए कैमरों का सहारा भी लिया जा रहा है।

अहमदाबाद की रथयात्रा में सुरक्षा के खास इंतजाम हैं। यात्रा की सुरक्षा के लिए गुजरात पुलिस के 14 हजार से ज्यादा जवान, स्टेट रिजर्व पुलिस की 22 कंपनियां और अर्धसैनिक बलों की 25 कंपनियों को तैनात किया गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर देश को जगन्नाथ रथयात्रा की शुभकामनाएं दी हैं। पीएम ने कहा कि भगवान जगन्नाथ के आशीर्वाद से देश नई ऊंचाइयों को छुए।

Share This Article
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close