भूपेश की बातों का कोई मतलब भी होता है…? रमन सिंह ने कहा…पिछली बार से बेहतर होकर बनाएंगे सरकार

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर– मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह ने कहा कि 25 सीट छोड़ने या कम नहीं होने का अर्थ नहीं है। हम लगातार तीन बार सरकार बनाएं..इस बार भी सरकार पिछली बार से बेहतर जीत के साथ बनाएंगे। उन्होने कहा कि भूपेश क्या बोलता है..वही जाने..उल्टा प्रश्न करते हुए कहा..किस उसके बयानों का कोई अर्थ भी होता है। डॉ.रमन सिंह ने कहा कि टिकट वितरण पार्टी को करना है। समय पर कर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने यह बातें हाईकोर्ट में एक कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से कही।

                    डॉ.रमन सिंह ने आज हाईकोर्ट में छत्तीसगढ़ राज्य विधिज्ञ परिषद भवन का लोकार्पण किया। इसके अलावा उन्होने हाईकोर्ट पर सौगातों की बारिश की। नए अधिवक्ताओं को वजीफा देने का एलान किया। विधिज्ञ परिषद भवन के लिए फर्निचर के लिए 30 लाख रूपए की घोषणा की। सीएम ने कार्यक्रम में कहा कि वकालत पेशा संघर्षमय है। इस दौरान यदि किसी प्रकार की घटना होती है तो वकीलों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। घटना की स्थिति में पत्रकार कल्याण कोष को शासन की तरफ से तीन लाख रूपए की सहायता राशि दी जाएगी। सीएम ने ई.लायब्रेरी समेत वकीलों की अन्य मांगों को पूरा किया।

                           कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री ने पत्रकारों के सवालों का जवाब दिया। उन्होने एक सवाल के जवाब में कहा कि टिकट का बंटवारा पार्टी प्रक्रिया का हिस्सा है। समय पर किया जाएगा। नए लोगों को मौका मिलेगा के सवाल पर डॉ.रमन सिंह ने कहा कि इस बात को पार्टी ध्यान रखेगी।

पुनिया 90 सीट जीत का दावा करते  हैं…अमित शाह 65 सीट जीत की बात करते हैं..आखिर 25 सीट किसके लिए छोड़ा गया है। सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि छोड़ने या घटाने की बात नहीं है। बात यदि है तो यह कि हम इस बार 2003-2008 और 2013 से बेहतर अंक के साथ सरकार बनाएंगे। कोई कितनी सीट का दावा करे उसकी इच्छा।

भूपेश बघेल का मानना है कि भाजपा नेत्री सरोज पाण्डेय सीएम और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को उंगलियों पर घूमाती है। सीएम ने बताया कि क्या भूपेश के बयानों या बातों का कोई मतलब भी होता है। बोलता क्या है…वही समझे।

close