पूर्व कानून मंत्री ने कहा..प्रदेश को गुजरात नहीं..दिल्ली मॉडल की जरूरत…जोगी और कांग्रेस में दम नहीं..किया सरकार बनाने का दावा

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

बिलासपुर– दिल्ली सरकार के पूर्व कानून मंत्री और आप नेता सोमनाथ भारती ने कहा कि देश को गुजरात नहीं बल्कि दिल्ली मॉडल की जरूरत है। आज यूएनओ ने भी शिक्षा,स्वास्थ्य को लेकर उठाएं गए दिल्ली सरकार के कदम की तारीफ की है। हम एनजीओ वाले ही सही..लेकिन भ्रष्ट तो नहीं हैं। भारती ने कहा कि कांग्रेस में दम नहीं है। अब तो जोगी भी अलग हो गए हैं। प्रदेश की जनता आम आदमी पार्टी की तरफ उम्मीद से देख रही है। इसी उम्मीद भरी नजर ने प्रदेश सरकार को बेचैन कर दिया है। हमारे दर्जन भर नेताओं को बलवा की धारा लगाकर 11 दिनों तक जेल में डाला गया। इससे जाहिर होता है कि सरकार आम आदमी पार्टी की जनाधार से घबरा गयी है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                               पत्रकारों से बातचीत करते हुए सोमनाथ भारती ने बताया कि पन्द्रह साल से सुनते आ रहे हैं कि नक्सली समस्या अंतिम सांसे गिना रही है। जवान लगातार मारे जा रहे हैं। आदिवासियों की संख्या 38 प्रतिशत से घटकर 34 प्रतिशत हो गयी है। प्रदेश में हर तरफ घोटाला,भ्रष्टाचार का बोलबाला है। पनामा की गूंज अमेरिका से बिलासपुर तक है। बेरोजगार युवा दर दर भटक रहे हैं। किसानों के साथ धोखाधडी की जा रही है। आदिवासियों को चुन चुन कर मारा जा रहा है। जनता ऐसी सरकार से तंग आ चुकी है। प्रदेश में कांग्रेस तो है ही नहीं…जोगी को भी जनता देख चुकी है। ऐसे में आम आदमी पार्टी ही उम्मीद की एक किरण है। जनता आप उम्मीदवारों को जरूर जिताएगी।

                    सोमनाथ ने बताया कि छत्तीसग़ढ़ का कोयला पानी..लेकिन सस्ती बिजली दिल्ली में मिलती है। अजीब बात है…इस हद तक छत्तीसगढ़ जनता का शोषण किया जा रहा है। सरकार में विश्वसनीयता नाम की बात नहीं है। प्रदेश सरकार को बताना चाहूंगा कि दिल्ली की तीस साल और भाजपा की पन्द्रह साल वाली सरकार की तुलना जरूरी है। आज विश्व ने भी स्वीकार किया है कि दिल्ली में भारत का सबसे अच्छा और बेहतर स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्था है। हमने कर्मचारी हित में भी बेहतर काम किया है। लेकिन छत्तीसगढ़ में केवल लूट पाट का खेल हुआ है। देश को गुजरात नहीं बल्कि दिल्ली मॉडल की जरूरत है।

                                            बातों ही बातों में सोमनाथ भारती ने स्थानीय विधायक और प्रदेश के कद्दावर मंत्री अमर अग्रवाल पर भी निशाना साधा। उन्होने कहा कि बिलासपुर में विकास के नाम पर छला जा रहा है। 10 साल से सिवरेज का काम हो रहा है। समझ से परे है। भारती ने कहा कि नरेन्द्र मोदी और अटल बिहारी वाजपेयी के व्यक्तित्व में जमीन आसमान का अन्तर नहीं है। अटल की भाषा से लेकर बात व्यवहार तक संयमित था। ऐसी बात वर्तमान प्रधानमंत्री में दिखाई नहीं देती है। भारती ने दावा किया कि हमारा चुनाव अभियान डोर टू डोर होगा। जनता से मिलेंगे। प्रदेश में आप की सरकार बनाएंगे। किसानो से 26 सौ रूपए क्विंटल धान खरीदेंगे। घर के एक सदस्य को नौकरी भी देंगे।

Share This Article
close