भाजपा नेताओं ने किया मिलेनियम वोटर का सम्मान…प्रवेश दिलाने के बाद कहा…युबा ही खिलाएंंगे चौथी बार कमल

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला कार्यसमिति की बैठक में पूरे समय चुनावी रणनीति पर चर्चा हुई। बैठक शुरू होने से पहले भाजपा नेताओं ने परम्मपरानुसार भारत माता,पंडित दीनदयाल और डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैल चित्र पर मल्यार्पण कर दीप जलाया। इसके बाद आगामी संगठनात्मक विषयों को लेकर जमकर चर्चा हुई।
                     बैठक को रजनीश सिंह ने संबोधित किया। उन्होने कहा कि जनता और संगठन के नेताओं की नजरें युवा मोर्चा के एक एक कार्यकर्ताओं पर है। कार्यकर्ता भी अपनी जिम्मेदारियों का सक्रियता से निर्वहन भी कर रहे हैं। आगामी चुनाव युवा मोर्चा के दम पर लड़ा जाएगा। जिस तरह युवा मोर्चा बूथ और शक्ति केन्द्रों में काम कर रही है निश्चित रूप से भाजपा चौथी बार भी सरकार बनाएगी।
                          महिला आयोग अध्यक्ष हर्षिता पाण्डेय ने कहा कि भाजपा की विचारधारा कर्म पर आधारित है। युवा मोर्चा कार्यकर्ता बूथ से शक्ति केन्द्र और शक्ति केन्द्र से जिला स्तर पर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करता है। युवा मोर्चा के माध्यम से भाजपा युवाओं में राष्ट्र भक्ति का बीज रोपण का कार्य करती है।
           महापौर किशोर राय ने कहा कि युवा मोर्चा केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं को लेकर युवाओं के बीच जाये। जो युवा सरकार की योजनाओं का लाभ नही ले पाये है उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाने की भरसक प्रयास करें।
                         युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह ने कहा युवा मोर्च भाजपा की प्राण वायु है। युवा मोर्चा पर सबसे ज्यादा भरोसा किया जा सकता है। विक्रांत ने इस दौरान प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शीर्ष नेतृत्व के लिए निर्णय की जानकारी दी। उन्हांने कहा जिले के कार्यकर्ताओं, मंडल अध्यक्ष और महामंत्री को शक्ति केन्द्र, बूथ तक जाना होगा। प्रत्येक बूथ पर कमल खिले इसकी जिम्मेदारी सबको लेना होगा। विक्रांत ने कहा कि प्रदेश में 25 लाख नव मतदाताओं तक पहुॅचने के लिए मिलेनियम वोटर्स प्रोग्राम का निर्देश है। मिलेनियम वोटर्स ही इस चुनाव में प्रमुख भूमिका में रहेंगे।
              युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष वेदराम जांगड़े ने कहा कि युवा मोर्चा चौथी बार सरकार बनाएगी। युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर ने बैठक में उपस्थित मिलेनियम वोटर्स का स्वागत किया। उन्होने कहा कि युवा मोर्चा सदैव नये लोगों को पार्टी की रीति-नीति से जोड़ने का काम करता है।
                               बैठक में मिलेनियम वोटर्स का सम्मान कर भाजपा में प्रवेश कराया गया।
close