तानाखार विधायक ने फिर छोड़ा तीर कहा…जशपुर कलेक्टर..भाजपा की एजेन्ट…प्रशासनिक हल्के में खलबली..

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर/पत्थलगांव–जशपुर कलेक्टर बीजेपी की एजेंट हैं। पुल का रूपया मिल बांटकर खा लिया। रामदयाल उई ने कहा कि तीन बार जशपुर का दौरा किया। यहां विकास केवल कागजों से बाहर आया ही नहीं। अरीकेला गांव का पुल बह गया। जांच का जिम्मा कलेक्टर को दिया गया। लोग चिल्ला रहे हैं। लेकिन जांच होना तो दूर प्रशासन ने मामले को भुला दिया है। मुझे तो ऐसा लगता है कि जशपुर की कलेक्टर भारतीय जनता पार्टी की एजेन्ट हैं।
                    प्रदेश कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष रामदयाल उइके ने फिर नया बयान देकर सनसनी फैला दी है। आईएएस लॉबी में भी खलबली है। दरअसल रामदयाल उइके ने यह  बयान जशपुर के पत्थलगांव में आयोजित प्रदेश आदिवासी एवं पिछड़ा वर्ग प्रको्ष्ठ के जिला स्तरीय सम्मेलन में कही। पत्रकारों से प्रदेश कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष रामदयाल उइके ने कहा कि जशपुर कलेक्टर बीजेपी की  एजेंट हैं। भ्रष्टाचार के मुद्दे पर प्रशासनिक उच्चाधिकारी जाँच कार्यवाही नहीं करते इसका सीधा मतलब है कि उनकी भी मिलीभगत है।
                 उइके ने कहा जशपुर का एक गांव अरीकेला में 49 लाख का पुल बह गया। आज तक जांच नहीं हुई। इसका अर्थ क्या निकाला जाए। जबकि कलेक्टर को निर्देश है कि जांच के बाद रिपोर्ट भेजें। उइके ने पत्रकारों से बताया कि इसकी शिकायत सीएम से की है। मांग की है कि ऐसे प्रशासनिक अधिकारियों को चुनाव से पहले जल्द से जल्द हटाया जाए।
                                 रामदयाल उइके ने कहा कि तीन बार जशपुर के दौरे पर आया लेकिन यहाँ का विकास कागजों से बाहर निकला ही नहीं। जमीन पर दिखने का सवाल ही नहीं उठता है। यहां की कलेक्टर  मुख्यमंत्री को गुमराह कर रही है। केवल जुबानी कार्यवाही की बात करती हैं।
                                    बताते चलें की कांग्रेस पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए जिलो में जगह जगह बैठकों , सम्मेलनों का आयोजन कर रही है । प्रदेश आदिवासी और पिछड़ा वर्ग कांग्रेस प्रकोष्ठ का जिला स्तरीय सम्मेलन किया जा रहा है। सम्मेलन में मौजूद कांग्रेस कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष रामदयाल उइके के अलावा अमरजीत भगत , अरविंद नेताम , मनोज मंडावी ने भी भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला।
close