पारिवारिक विवाद में दो गुटों में मारपीट..दोनों के खिलाफ मामला दर्ज…लड़की से छेड़छाड़ का था मामला

BHASKAR MISHRA
Recruitment,process,begins,police department,chhattisgarh,cg policeतखतपुर–( टेकचंद कारड़ा)–गांव का युवक गांव की लड़की को भगाकर ले गया। बाद दोनों परिवार के बीच सामाजिक समझौता भी हो गया। दोनों अपने अपने परिवार के साथ चले गये। घटना के दिनों बाद किसी पुरानी बात को लेकर युवक और युवती के परिवार वालों में विवाद हो गया। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत काउंटर अपराध पंजीबद्ध कर लिया है
                          तखतपुर पुलिस जानकारी के अनुसार खुड़ियाडीह गांव की लड़की और उसी गांव का युवक सूरज के बीच प्रेम संबंध था। दोनों एक दिन मौका पाकर घर से भाग गए। बाद में दोनों परिवार के बीच सामाजिक समझौता हुआ। लड़का और लड़की को समझा बुझाकर अलग घर भेजा  गया। घटना के कुछ दिनों बाद 21 जुलाई 18 को शाम करीब 6 बजे प्राथी शमी कपूर खुंटे पिता बजहरा  खुंटे अपने बड़े भाई महंगू खूंटे के साथ तालाब की तरफ गये। इसी दौरान सूरज टंडन भी मिल गया। लड़की का भाई शमी और महंगू  ने सूरज पर बहन के साथ छेड़खानी का आरोप लगाकर मारना पीटना शुरू कर दिया।
              इसी बीच सूरज टंडन ने अपने पिता को फोन कर बताया कि दोनों मारपीट कर रहे हैं। इतना सुनते ही सूरज का पिता बजरहा टंडन ,मां पुसईया , चाचा उमेंद टंडन,दादा अंजोरदास,दादी बैसखिया सभी लोग मौके पर पहुंच गए। पहले तो सभी ने लड़की के भाई शमी और महंगू से मारपीट की। इसके बाद तखतपुर थाना पहुंचकर दोनों के खिलाफ शिकायत की।
  दूसरे पक्ष ने भी लिखाई रिपोर्ट
      पहली रिपोर्ट दर्ज होने के बाद लड़की और दोनों भाई का पिता ने भी रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने दोनों की शिकायत पर धारा 147,148,148,307  के तहत  रिपोर्ट दर्ज कर लिया है।
 क्या है मामला
           पुलिस जानकारी के अनुसार लड़का सूरज टंडन के पिता ने बताया कि करीब 2 महीने पहले तक लड़का सूरज टंडन का गांव की ही सजातीय लड़की के साथ प्रेम संबंध था। दोनों भागकर चले गए। दोनों को खोजबीन कर सामाजिक समझौता के बाद लड़के लड़की को अलग किया गया। दोनों अपने अपने घर आ गए।
                  21 जुलाई 18 को शाम करीब 6 बजे सूरज तालाब गया था। मोबाइल से बताया कि वह बंधा गया था शम्मी खूंटे बजरहा खूंटे ,महंगू खूंटे , दशरथ बघेल,हरिचंद खूंटे ,शम्मी खूंटे ,विजय बघेल, सीता खूंटे सभी एक होकर जान से मारने की नियत से लाठी डंडा लेकर पहुंच गए। इसके पहले शमी और उसका भाई महंगू ने लात घूंसों से मारपीट की है।
          पुलिस ने दोनों पक्षों के विरुद्ध भादवि  की धारा 147,148,148,307  के तहत काउंटर अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।
close