लिपिक संघ ने भी किया आर-पार जंग का एलान…2 दिन करेंगे सामुहिक हड़ताल..फिर अनिश्चितकालीन हड़ताल की बारी

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर–छत्तीसगढ़ प्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ 26 और 27 को दो दिवसीय सामुहिक अवकाश के साथ हड़़ताल पर रहेंगे। संघ के प्रांतीय आह्वान पर प्रदेश के सभी लिपिक चार सूत्रीय मांग को लेकर सरकार पर दबाव बनाएंगे। संघ के प्रदेश महामंत्री रोहित तिवारी ने बताया कि पिछले चरणों में आंदोलन के साथ शासन का ध्यान आकर्षित किया गया था। लेकिन प्रशासन ने उनकी आवाज को सुनना मुनासिब नहीं समझा।
                       संघ के प्रदेश महामंत्री रोहित तिवारी ने बताया की लिपिको की वेतन विसंगति का संघर्ष लंबे समय से चल रहा है। छत्तीसगढ़ प्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ लिपिक वेतनमान सुधार ,और चार स्तरीय वेतनमान की माँग को लेकर शासन से लगतार पत्राचार कर रहा है। पिछले चार चरणों के आंदोलन मॆ शासन का ध्यान आकृष्ट किया गया। बावजूद इसके सरकार से लिपिकों की मांग को तवज्जो नहीं मिली।
            रोहित ने बताया कि 12जनवरी 2018 को महानदी भवन मंत्रालय का ऐतिहासिक घेराव भी किया गया। लेकिन शासन ने लिपिको के वेतनमान सुधार की दिशा मॆ कोई सकारात्मक क़दम नही उठाया। इन तमाम बातों को लेकर प्रदेश भर के लिपिको में गहरा आक्रोश है। राजधानी रायपुर में पिछले चार चरणों के आंदोलन की समीक्षा बैठक में संघ के प्रांताध्यक्ष चन्द्रिका सिंह ने आर पार की लड़ाई का ऐलान किया है। 26 और 27 जुलाई को दो दिवसीय आंदोलन की घोषणा कर लिपिकों की मांग को बुलंद करने का फैसला किया है।
        बिलासपुर जिलाध्यक्ष सुनील यादव और  सम्भागीय प्रमुख हेमंत बघेल ने बताया की छत्तीसगढ़ के सभी जिलों के लिपिक प्रांतीय आह्वान पर दो दिन सामूहिक अवकाश लेकर हड़ताल पर रहेंगे। यदि शासन ने 15 अगस्त तक लिपिकों की माँग को पूरा नही किया तो संघ ने फैसला किया है कि प्रदेश के सभी लिपिक अनिश्चित कालीन आंदोलन पर जाएंगे।
Share This Article
close