विकास शुल्क पटाने पर कालोनियों का नियमितिकरण…पढ़िये एमआईसी के अन्य फैसले…

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
[wds id=”14″]
बिलासपुर– निगम मेयर इन काउंसिल की बैठक विकास भवन दृष्टि सभा कक्ष में हुई। महापौर किशोर राय की अध्यक्षता में बैठक के दौरान महत्वपूर्ण योजनाओं और जनहित के मुद्दों पर निर्णय लिया गया। महत्वपूर्ण योजनाओं और जनहित के प्रकरणों पर चर्चा के बाद कई अहम निर्णय लिए गए। महापौर ने बारिश में नगर निगम सीमा क्षेत्र के अंतर्गत नव निर्मित डामरीकरण सड़को में जल भराव पर नाराजगी जाहिर की। उन्होने कहा कि जलभराव वाले स्थानों को चिन्हाकिंत कर किसी प्रकार के नुकसान से पहले दुरूस्त किया जाे। एमआईसी की बैठक में विकास कार्यो को समय सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने का भी निर्देश महापौर किशोर राय ने दिया।विकास भवन के दृष्टि सभा कक्ष में मेयर की अध्यक्षता में एमआईसी की बैठक हुई। महापौर किशोर राय ने नगर निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत संचालित शालाओ के गुणवत्ता संबंधी एनओसी के आधार पर एनजीओ को मध्यान्ह भोजन बनाने की जिम्मेदारी देने को कहा गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि मध्यान्ह भोजन केन्द्रीय किचन चलाने की जिम्मेदारी एक साल के लिए होगी।
कालोनियों का नियमितिकरण
बैठक में निर्णय लिया गया कि नगर पालिक निगम बिलासपुर क्षेत्र में अनाधिकृत कालोनियों के नियमितिकरण के नियम 15 (क) के तहत वार्ड क्रमांक 15/19 मोहल्ला विद्यानगर ग्राम जूना बिलासपुर खसरा नं. 784 के भाग को विकास शुल्क पटाने के बाद स्वीकृत दी गयी है। जमीन का क्षेत्रफल 6094.21 वर्गमीटर है। नियमितिकरण के लिए कालोनाइजर से विकास शुल्क 30 रूपए प्रति वर्गफुट भूखण्ड क्षेत्रफल के अनुसार लिया जाएगा। इसी तरह वार्ड 42 श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड चांटीडीह खसरा नं. 02 के कुल क्षेत्रफल 5892.38 वर्गमीटर के लिए नियमितिकरण के लिए विकास शुल्क 54 रूपए प्रति वर्गफुट भूखण्ड क्षेत्रफल अनुसार लिया जाएगा।
पिंगले भवन का तृतीय तल किराए पर
                    स्मार्ट सिटी कार्यालय के लिए पिंगले भवन के तृतीय तल को किराये से दिया जाएगा। बैठक में निगम क्षेत्र के सभी वार्डों में रहने वाले विधवा पेन्शन/सामजिक सुरक्षा पेन्शन जैसे पात्र प्रकरणो को एमआईसी ने स्वीकृति दी। वार्ड 28, 43, 30 और 17 में विभिन्न आरसीसी. नाली सड़क निर्माण के लिए मेयर इन काउन्सिल ने हरी झण्डी दी।
                      बैठक में निगम सभापति अशोक विधानी, निगम आयुक्त  सौमिल रंजन चौबे, अपर आयुक्त  बी.आर. वर्मा विशेष रूप से मौजूद थे। इसके अलावा  मेयर इन काउंसिल सदस्य रमेश जायसवाल, उदय मजुमदार उमेश चंद्र कुमार, श्याम साहू, बंशी साहू, राजकुमार पमनानी,  मधुबाला टंडन, ममता ताम्रकार, रजनी सोनी, उषा मिश्रा, अंजनी कश्यप भी उपस्थित थे। उपायुक्त दिलीप तिवारी, जगृति साहू कार्यपालन अभियंता, पी.के. पंचायती, यूजिन तिर्की, प्रवीण अग्रवाल आर.के. चैबेे स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. ओंकार शर्मा राजस्व अधिकारी विजय पाण्डेय संपदा अधिकारी  पूणिमा श्रीवास्तव निगम सचिव राजेन्द्र अवस्थी लेखा अधिकारी अविनाश बापते समाज कल्याण अधिकारी  रेणुका पिंगले ने भी बैठक में हिस्सा लिया।
close