ताला बंद देख भड़के कांग्रेसी..गेट के सामने बैठकर की नारेबाजी…कहा…पंचायती दिखाएं कहां हो रहा फिनिशंग टच

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

बिलासपुर—जिला और शहर कांग्रेस के साथ पार्षद दल ने बृहस्पति बाजार  सुलभ शौचालय तोड़े जाने का विरोध किया है। नाराज कांग्रेसियों को विकास भवन में प्रवेश करने से पहले रोक दिया गया। मुख्य दरवाजे पर कांग्रेसियों को देखते ही ताला जड़ दिया गया। इसके बाद शौलचालय तोड़े जाने का विरोध करने पहुंचे कांग्रेसियों ने जमकर नाराजगी जाहिर की। निगम प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                         बृहस्पति बाजार स्थित सुलभ शौचालय तोड़े जाने का कांग्रेसियों ने विरोध किया है। शौचालय तोड़े जाने के विरोध में निगम आयुक्त से शिकायत करने विकास भवन पहुंचे कांग्रेसियों को अन्दर नहीं घुसने दिया गया। मुख्य दरवाजे पर ताला लगा दिया गया। ताला देखते ही कांग्रेसियों ने जमकर नाराजगी जाहिर की । ताला खुलवाने के लिए कांग्रेसियों ने निगम प्रशासन और आयुक्त के खिलाफ नारेबाजी की।

           कांग्रेसियों की नारेबाजी के बाद इंजीनियर पी.के.पंचायती ने बाहर आकर मोर्चा संभाला। लेकिन कांग्रेसियो ने पंचायती को शिकायत पत्र देने से इंकार कर दिया। कांग्रेसियो ने ताला खोलने के साथ निगम आयुक्त से मिलने की मांग की। इसके बाद सभी कांग्रेसी विकास भवन स्थित बंद गेट के सामने धरने में बैठ गए। आयुक्त को ज्ञापन सौंपने पर अड़े रहे।

                    इस बीच इंजीनियर पी के पंचायती  कांग्रेसियों को समझाते रहे कि बृहस्पति बाजार में शौचालय बन गया है। मात्र फिनिशिंग का कार्य रह गया है। इतना सुनते ही कांग्रेसियों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मौके पर चलकर बताएं कि सुलभ शौचालय कहा हैं।

               कांग्रेस पार्षद दल नेता शेख नजीरुद्दीन ,विजय पांडेय, एस पी चतुर्वेदी,प्रदेश प्रवक्ता शैलेश पांडेय और शिवा मिश्रा ने कहा कि इंजीनियर पी के पंचायती गैरजिम्मेदाराना बयान दे रहे हैं। कांग्रेसियों के साथ आम जनता को भी गुमराह कर रहे हैं। पंचायती दुस्साहस वाला बयान किसके इशारे पर  दे रहे है सबको खबर है।

                           कांग्रेसियों  ने आरोप लगाया कि निगम प्रशासनन ,स्थानीय मंत्री को  खुश करने और चुनाव में लाभ पहुचाने के लिए बेतरतीब निर्माण कार्य कर रहा है।  कराया जा रहा है। जनता की बुनियादी सुविधाओ का भी ध्यान नही रखा जा रहा है ।  बृहस्पति बाजार में लगभग 100 दुकाने ,सब्जी मार्केट,और मजदूरों का रेला रहता है। सुबह 5 .00  बजे से रात्रि 10.00 बजे तक भीड़ रहती है । ऐसे स्थान में बिना वैकल्पिक व्यवस्था के सुलभ शौचालय का तोड़ना तर्क संगत नहीं है।
                     कांग्रेस नेताओं ने  कहा कि निगम कोई भी निर्माण करे। लेकिन प्लान कम से कम 25 वर्षो का प्लान हो। निर्माण कार्य मे जनता का पैसा लगता है । जिसे अपनी सुविधा अनुसार निगम बर्बाद करने से बाज आए।
          कांग्रेस ने कहा कि  शौचालय तोड़ने से पहले बृहस्पति बाजार में प्रशाधन की वैकल्पिक व्यवस्था की जाए । इसके बाद कांग्रेसियों ने पंचायती को लिखित शिकायत पत्र दिया। इस दौरान  ऋषि पांडेय,पंचराम सूर्यवँशी,रमाशंकर बघेल,काशी रात्रे, मुकीम कुरैशी,चित्र लेखा कांस्कार,तहरिमा, रूप कली कुर्रे,तरु तिवारी,राकेश सिंह,सुभाष ठाकुर ,मोह हाफिज,अशोक शुक्ला,विनोद साहू,अमर बजाज,बद्री यादव,जहुर अली,करम गोरख,बबलू पूरी गोस्वामी,जावेद मेमन,शिवा नायडू,अजय पंत विशेष रूप से मौजूद थे।
close