छत्तीसगढ़ मे 25 करोड़ की लागत से बनेंगे 9 बड़े पल,कांकेर-कोण्डागांव के ग्रामीण क्षेत्रों में सुगम होगा यातायात

Shri Mi
2 Min Read

पीडब्लूडी मंत्री ,रायपुर,निर्माणाधीन, रेल्वे ओव्हर-अण्डर ब्रिजों ,फ्लाई ओव्हरों ,15 अगस्तरायपुर-प्रदेश में रोड रिक्वायरमेंट प्लान (आर.आर.पी.) के तहत तीन विभिन्न जिलों में नौ बड़े महत्वपूर्ण पुलों के निर्माण के लिए चालू वर्ष 2018-19 के प्रथम अनुपूरक बजट में 24 करोड़ 60 लाख रूपए का प्रावधान किया गया है। इनमें केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय और राज्य सरकार की ओर से 60ः40 के अनुपात में राशि आवंटित है।  लोक निर्माण मंत्री राजेश मूणत ने बताया कि इसके तहत राज्य के दुर्गम क्षेत्रों में सुगम आवाजाही के लिए तीन जिलों में नौ बड़े पुलों का निर्माण किया जाएगा। इनमें बस्तर संभाग के अंतर्गत उत्तर बस्तर (कांकेर) जिले में दस करोड़ 38 लाख 44 हजार रूपए की राशि से पांच पुलों का निर्माण होगा। इसी तरह कोण्डागांव जिले में चार करोड़ 87 लाख 65 हजार रूपए की राशि से दो पुलों और राजनांदगांव जिले में नौ करोड़ 33 लाख 69 हजार रूपए की राशि से दो पुलों का निर्माण किया जाएगा।मूणत ने बताया कि इनमें से उत्तर बस्तर (कांकेर) जिले के अंतर्गत छोटेबिटिया से बेनूर मार्ग के अखमेटा नाला पर दो करोड़ 77 लाख रूपए, छोटेबिटिया से बेनूर मार्ग पर ही उरांवपारा जुनवानी रोड में एक करोड़ 76 लाख रूपए और छोटेबिटिया से कलरकुटनी मार्ग पर एक करोड़ 76 लाख रूपए की राशि से पुलों का निर्माण किया जाएगा।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

इसी तरह कांकेर जिले के अंतर्गत कांकेर के संगम छोटेबिटिया से कलरकुटनी मार्ग पर दो करोड़ 11 लाख रूपए और कच्छी से सिवनी दमकसा मार्ग पर एक करोड़ 99 लाख रूपए की राशि से पुलों का निर्माण होगा।मूणत ने बताया कि कोण्डागांव जिले के अंतर्गत रानापाल से हदेली खेदस नाला मार्ग पर दो करोड़ 45 लाख रूपए और रानापाल से हदेली खेदस नाला मार्ग पर ही मरदापाल बयानार रोड में दो करोड़ 42 लाख रूपए की लागत से पुलों का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा राजनांदगांव जिले के अंतर्गत डोंगरगढ़ से बोरतलाब मार्ग के धरधरा नाला पर चार करोड़ 87 लाख रूपए और कोहका औंधी मार्ग के डोमी नाला पर चार करोड़ 47 लाख रूपए की राशि से पुलों का निर्माण होगा।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close