आप ने ली नशे से आजादी की शपथ

Chief Editor

aap 1

Join Our WhatsApp Group Join Now

बिलासपुर ।   आम आदमी पार्टी बिलासपुर की ओर से  15 अगस्त को “आओ लें शपथ ,नशे  से आजादी का” …. नशे  के खिलाफ एक अभियान का आगाज किया गया।जिसमे    लगभग 500 महिलाओ एवं छात्राओ और 200 पुरुषो ने  नेहरू चौक पर नशे के खिलाफ लड़ने और स्वयं नशा नही करने की शपत ली।
कर्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाडी सुश्री नीता डुमरे  आप के राज्य महिला विंग प्रभारी सुनीता टिकरिया पार्टी के राज्य अनुसाशन समिति के नम्रता यदु और आप के राज्य सचिव नागेश बंछोर  उपस्थित थे।
कार्यक्रम में आप के नुक्कड़ नाटक टीम द्वारा ” क्या कहता है नुक्कड़”.. छात्राओ द्वारा देशभक्ति गाने, नशे के खिलाफ कवीता एवं गाने के द्वारा नशे के खिलाफ जागरूकता फ़ैलाने का प्रयास किया गया।

aap 2
कर्यक्रम का  संचालन आप के बिलासपुर के महिला विंग प्रभारी, अधिवक्ता प्रियंका शुक्ल ने बहुत ही जोशपूर्ण व आकर्षक  तरीके से किया ।
आप के सनयोजक नीलोत्पल शुक्ल ने बताया की नशे के खिलाफ आज से बिगुल  फूंक दिया गया है  ।जिसे आगे पुरे प्रदेश स्तर तक ले जाया जायेगा।
कर्यक्रम में आप के वरिष्ठ सदस्य सुबीर रॉय, प्रथमेश मिश्र, रजनीश श्रीवास्तव,सूर्या ,भानु,रविन्द्र,राकेश,सुमित, लीलावती,सुनंदा ,अनुभा शर्मा,रीना गोस्वामी एवम्  अन्य सदस्य उपस्थित थे।

close