कांंग्रेस नेता करेंंगे जनता से संवाद..सदर और गोलबाजार में लगाएंगे चौपाल..गिनाएंगे खामियां.मांगेगे सुझाव

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
Exif_JPEG_420
Exif_JPEG_420

बिलासपुर—ज़िला शहर कांग्रेस कमेटी की जिला कांग्रेस कार्यालय में बैठक हुई। बैठक मेंं प्रदेश महामंत्री और प्रभारी संकल्प शिविर राजेश तिवारी विशेष रूप से शामिल हुए। तिवारी ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर बिलासपुर विधान सभा क्षेत्र में 1 से 10 अगस्त तक ” जंन संवाद ” कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                    जनसंवाद कार्यक्रम को लेकर तिवारी ने पदाधिकारियों से जरूरी सुझाव मांगा। प्रदेश महामंत्री ने कहा कि विधान सभा चुनाव नवम्बर -दिसम्बर में प्रस्तावित है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी समाज के सभी वर्गों से अधिक से अधिक सम्पर्क कर संंवाद करेगी।  इस दौरान कांग्रेस नेता सामाजिक ,व्यवसायी ,सब्जी विक्रेताओं समेत  विभिन्न संगठनो से मुलाकात कर सरकार की खामियां, जनता की अपेक्षाओं को लेकर बाजार,हॉट,चौक -चौराहों में चर्चा करेंगे।

               बैठक के दौरान कांग्रिसयों से राजेश तिवारी ने कहा कि राहुल गांधी ने  जनता से जुड़ने,और जंन समस्याओ से रूबरू होने के लिये ” शक्ति एप्प ” लॉन्च किया है। छत्तीसगढ़ मे अच्छा प्रतिफल मिल रहा है। अब तक एक लाख 35 हजार लोग जुड़ चुके हैं। ,प्रति दिन 5 हजार की औसत से लोग शक्ति एप्प से जुड़ रहे हैं। प्रदेश महामंत्री अटल श्रीवास्तव,शहर अध्यक्ष नरेंद्र बोलर ने बताया कि 1 अगस्त से बिलसपुर शहर में जंन संवाद कार्यक्रम का आयोजन शाम 3 से 6 बजे तक सदर बाजार और गोल बाजार मे किया जाएगा। कार्यक्रम मेंं कांग्रेस के सभी अनुषांगिक संगठन,प्रदेश ,शहर पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।
close