4 स्तरीय वेतनमान घोषणा से झूमें कर्मचारी…रोहित ने कहा…सीएम को साधुवाद..आंदोलन का आया सुखद परिणाम

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—मुख्यमंत्री ने मोबाइल तिहार कार्यक्रम में  प्रदेश कर्मचारियों को चार स्तरीय पदोन्नति वेतनमान क़दम का स्वागत किया है। रोहित तिवारी ने बताया कि लिपिको के 26 और 27 जुलाई को दो दिवसायी हड़ताल का असर हुआ है। मुख्यमंत्री के एलान के बाद संघ की जीत हुई है।
                              छत्तीसगढ कर्मचारियों को चार स्तरीय पदोन्नति वेतन मान देने की घोषणा मुख्यमंत्री ने की है। बिलासपुर में आयोजित मोबाईल तिहार कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंंत्री के एलान के बाद कर्मचारियों में खुशी है। रोहित तिवारी नेब ताया कि लिपिक साथियों के आंदोलन की जीत हुई है। पिछले पाँच चरणों के आंदोलन का सुखद परिणाम सामने आया है। लिपिक वेतनमान सुधार भी शीघ्र होगा। हम  पूरी तरह से उम्मीद में है।
  छत्तीसगढ़ प्रदेश लिपिक वर्गीय शासकयी कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री रोहित तिवारी ने बताया कि छत्तीसगढ़ प्रदेश लिपिक संघ ने पिछले पाँच चरणों के आंंदोलन में लगातार मांंग किया है कि कर्मचारी हितों में शासन कदम उठाए। 26 और 27 जुलाई को प्रदेश भर के लीपीको ने काम बँद कर दो दिवसीय निश्चित कालीन हड़ताल का सरकार पर असर हुआ है। उसका सुखद परिणाम आज मुख्यमंत्री ने दिया है।
     रोहित ने बताया कि चार स्तरीय पदोन्नति वेतनमान मिलने से सीनियर लिपिक साथियों को 4200रुपये का सम्मान जनक ग्रेट पे मिलेगा। वेतन विसगतियों दूर होंगी। निश्चित रूप से मुख्यमंत्री का एलान लिपिक वेतनमान सुधार की दिशा में सकारात्मक क़दम है। सभी कर्मचारी मुख्यमंत्री का आभार कर रहे हैं।
                    रोहित ने कहा कि लिपिक संघ वेतनमान सुधार की दिशा मॆ 1900 का 2400 करने के लिए भी प्रयासरत है। उम्मीद है कि मुख्यमंत्री जल्द ही इस मांंग को भी पूर्ण करेंगे । प्रदेश महामंत्री ने बताया की संघ के प्रांताध्यक्ष दादा चन्द्रिका सिंह के नेतृत्व में प्रदेश के कर्मचारियों की जीत हुई है।
TAGGED: , , ,
close