छात्राओं ने सीखा आत्मरक्षा का हुनर..मेधावी छात्रों को पुलिस के हाथों मिला सम्मान…छात्रों ने भी लिया सुरक्षा मंत्र

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर— पुलिस कप्तान आरिफ शेख के निर्देश पर कोटा क्षेत्र में छात्र छात्राओं के बीच सोशल अभियान चलाया गया। अभियान की अगुवाई एडिश्नल एसपी अर्चना झा ने की। इस दौरान पुलिस अधिकारी और जवान विशेष रूप से मौजूद थे। छात्र छात्राओं को पुलिस प्रशासन ने आत्मरक्षा का हुनर सिखाया। साथ ही होनहार बच्चों को सम्मानित भी किया।
                    वरिष्ठ पुलिस कप्तान आरिफ शेख के निर्देश पर कोटा थाना क्षेत्र के वन ग्राम मिट्ठु नवागाँव में एडिश्ननल एसपी अर्चना झा की अगुवाई में सोशल अभियान चलाया गया। पुलिस प्रशासन ने छात्र छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित भी किया।
                   कोटा थाना क्षेत्र के बेलगहना चौकी स्थित वनग्राम मिट्ठू नवागांव के शासकीय हाईस्कूल में पुलिस ने जागरूकता अभियान चलाया। कार्यक्रम में एडिश्नल एसपी अर्चना झा ने छात्राओं को आत्मसुरक्षा की जानकारी दी। उन्होने छात्राओं को छेड़छाड़ की स्थिति में उचित कदम उठाने का निर्देश दिया। अर्चना झा ने आत्मरक्षा के अलावा सतर्क रहने के जरूरी टिप्स भी दिए।
                               अर्चना झा ने छात्र छात्राओं को बताया कि अन्याय सहना भी अपराध है। यदि किसी छात्र-छात्रा के साथ किसी भी प्रकार की वारदात होती है तो मामले की शिकायत तत्काल पुलिस को दें। विशेष रूप से छात्राएं छेड़छाड़ की घटना की जानकारी देने में किसी भी प्रकार के संकोच से बचने को कहा । अर्चना झा ने बच्चों के बीच पुलिस फ़ोन नम्बर, एसएमएस वाट्सअप और फेसबुक की जानकारी दे।
                    इस दौरान बच्चों को थानों में बनाए गए संवेदना केंद्र की गतिविधियों से भी परिचित कराया गया। क्रायक्रम में पुलिस प्रशासन ने स्कूल में विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया।
                                             कार्यक्रम के दौरान शाला प्राचार्य नरेंद्र तिवारी, अध्यापक, सैकड़ों की संख्या में छात्र छात्राये ,थाना प्रभारी कृष्णा पाटले, चौकी प्रभारी बेलगहना जी आर बंजारे , सरपंच ग्राम मिट्ठु नवा गाँव समेत स्थानीय गणमान्य लोग मौजूद थे।
close