धरम ने कहा युवा दिलाएंगे 65+…भूपेन्द्र ने बताया कांग्रेस को परास्त पार्टी…युवा बताएंगे जनता को सरकार की उपलब्धियां

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर–भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल बोदरी की बैठक संगठनात्मक विषयों पर चर्चा के साथ शुरू और खत्म हुई। बैठक में नवीन मतदाताओं से सम्पर्क कर स्वागत किया गया।
                       बैठक को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष  धरमलाल कौशिक ने संबोधित किया। कौशिक ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने 65 प्लस का लक्ष्य रखा है। इसके लिए युवा मोर्चा को जमीनी स्तर अच्छा कार्य करना होगा। मुख्यमंत्री के 14 सालों  के काम काज और प्रधानमंत्री के चार साल के कार्यों को दीनदयाल की अंत्योदय सिध्दांत के साथ साकार किया। सरकारी की जनकल्याण कारी योजनाओं और कार्यों के साथ युवा मोर्चा की मेहनत से 65 प्लस लक्ष्य आसानी से हासिल कर लेंगे।
                                       गृह निर्माण मंडल अध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी ने कहा कि छत्तीसगढ़ की समग्र विकास को समर्पित भाजपा सरकार चौथी बार बनाएगी। सरकार बनाने में युवाओं का सबसे अहम योगदान होगा। कांग्रेस अब परास्त पार्टी हो गई है। कांग्रेस के प्रति संसद से सड़क तक अविश्वास बढ़ा है। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के युवाओं के उत्थान के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाये गये हैं।
                युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष विजय शर्मा ने बैठक को संबोधित किया। उन्होने कहा कि मिलियन वोटर्स अभियान के तहत युवा मतदाताओं को जोडऩे का लक्ष्य बनाना होगा। गैर राजनीतिक तौर पर वालियटर्स कार्यक्रमों में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करना होगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नये भारत की जो तस्वीर सबके सामने रखी हैष युवाओं को भारत की बदलती तस्वीर को समाज के समक्ष रखना होगा। हमें 65 प्लस के लक्ष्य को भेदने के लिए हर मोर्चे पर जुटना होगा।
                    भाजयुमो जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर ने कहा कि हमको सरकार के अच्छे कार्यों को जन जन तक पहुंचाना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नवभारत निर्माण अभियान में सहयोग करना होगा।
close