BJP सरकार की नाकामियों को जन – जन तक पहुंचाने कांग्रेस का जनसंवाद

Shri Mi
5 Min Read

तखतपुर(टेकचंद कारड़ा)।चुनाव घोषणा पत्र समिति सदस्य , पूर्व सांसद करुणा शुक्ला ने तखतपुर मे आयोजित जन संवाद कार्यक्रम मे कहा कि अपनी असफलता के कारण ढूंढना है प्रदेश मे 20 सीट एसी हैं जो नगरी निकाय क्षेत्र की हैं उसमें कांग्रेस के पक्ष में माहौल नहीं बनता है इसी बात को ध्यान में रखकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने जनसंवाद कार्यक्रम रखा है आप सभी व्यापारियों के पास जाएं और लोगों को बताएं की लोकतंत्र सुरक्षित नहीं है लोकतंत्र का प्रहरी एक पत्रकार होता है और उस और उस चौथे स्तंभ को भाजपा सरकार ने दबाना शुरु कर दिया जीएसटी और नोटबंदी के बाद व्यापार में फर्क आया है यही बात लोगों को बताएं यह देश की पहली सरकार है जो शराब बेच रही है सिर्फ कमीशन के नाम से प्रदेश के गरीब लोगों को सरकार शराब बेच रही हैं।जिस तरह घर की ग्रहणी बिना जवाबदारी दिए सभी कार्य करते हैं उसी तरह कांग्रेस के कार्यकर्ता अगर कोई जवाबदारी भी नहीं है तो भी वह कांग्रेस पार्टी के लिए जनसंवाद करें और भाजपा सरकार की पोल खोले।

पूर्व सांसद करुणा शुक्ला ने कहा कि देश में गैस के सिलेंडर के दाम बढ़े पेट्रोल के दाम बढ़ते उन लोगों से पूछो कि कि जनधन का खाता खुलवाया था भाजपा सरकार जो वादा किया था पैसा देने का पैसा आ गया क्या यह भी पूछा करुणा शुक्ला ने कहा कि अभिषेक सिंह के पैसे विदेश में जमा है। यह जनता को बताएं भाजपा सरकार जो लोगों को ठगा है।इसकी जानकारी लेकर जनता के बीच में जाएं कांग्रेस में लोकतंत्र है।यहां सभी लोगों को काम दिया गया और तखतपुर से विधायक के लिए 24 आवेदन पत्र आए हैं 24 में से एक को ही टिकट मिलेगी उन्होंने कहा किसी को भी टिकट मिले बाकी 23 लोग सभी कांग्रेस कार्य करे।

करुणा शुक्ला  ने कहा कि मेरा यह वादा है अगर तखतपुर कांग्रेस का विधायक देती है तो प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी।जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय केसरवानी ने कहा कि जनसंवाद कार्यक्रम मे लोगों के बीच जाना है।और भाजपा की सरकार की पोल खोलना है हम नगरी निकाय क्षेत्रों में विशेषकर तखतपुर क्षेत्र में लोकसभा विधानसभा चुनाव में पीछे रह जाते हैं।और इसी कमी को दूर करना है मतदाताओं का नाम जोड़ रहा है।सभी मतदाताओं का नाम जोड़े जिस वार्ड से कांग्रेस हारेगी उसकी भी समीक्षा की जायेगी इस संकल्प के साथ आप आगे बढ़ें एक बार तखतपुर में कांग्रेस का विधायक बनाना है।

कार्यक्रम के पश्चात कांग्रेस जनों ने नगर के गांधी प्रतिमा स्थल पर फूल माला चढ़ा कर पदयात्रा प्रारंभ की और नगर के सदर बाजार में स्थित व्यापारियों से भाजपा सरकार की गलत नीतियों जीएसटी नोटबंदी सहित अन्य समस्याओं को उजागर किया और कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की एक चूड़ी दुकान में जब करुणा शुक्ला पहुंचे तब उन्होंने महिला से चूड़ी भी पहनी और उसका पैसा भी दिया और उससे कहा कि इस बार कांग्रेस को वोट देना

वरिष्ठ जनों का सम्मान हुआ
तखतपुर नगर पालिका क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस जन भगवती प्रसाद बाजपेयी रामफल जयसवाल , बिरझेराम सिंगरौल का सम्मान शाल श्रीफल से किया गया

छजका दो कार्यकता ने कांग्रेस प्रवेश
जनसंवाद कार्यक्रम में आज छजका का छोड़कर आए 2 कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस प्रदेश कि श्रीमती करुणा शुक्ला ने छजका अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष मुस्तफा और छजका अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ सचिव राजवीर हूरा ने कांग्रेस प्रवेश कर आने वाले चुनाव में कांग्रेस पार्टी के हाथ को मजबूत करने का संकल्प लिया कार्यक्रम का संचालन जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र पांडे ने किया आभार प्रदर्शन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शिव बालक कौशिक ने कियाइ

स अवसर पर आशीष सिंह पूर्व विधायक जगजीत जी मक्कड़ शिवबालक कौशिक. नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सुरेंद्र कौर मक्कड़ संतोष गुप्ता विश्वनाथ देवांगन सुरेश ठाकुर जितेन्द्र पाण्डेय, टेकचंद कारड़ा रश्मि सिंह ठाकुर, लक्ष्मी यादव, यावेंद्र सिंह, योगेश गन्धर्व जाकिर जायसी, घनश्याम जांगडे , उदय वासुदेव गरिबा यादव अशरफ वनक बिहारी देवागन प्रदीप ताम्रकार आतमजीत सिंह मक्कड़ सत्येंद्र जायसवाल घनश्याम शिवहरे अवधेश शुक्ला विनोद ठाकुर राजवीर हूरा मोहित सिंह दुर्गा ठाकुर सहोदरा राजपूत मुसतुफा वनक भगवती प्रसाद बाजपेयी प्रहलाद गुप्ता सुनील शर्मा चन्द्रप्रकाश देवागन राजू ठाकुर सहित अन्यजन प्रमुख रूप से उपस्थित रहे

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close