जब नहीं मिला सम्मान…तो परिवार को उतारा मौत के घाट..पुलिस का खुलासा…फिर किया आत्महत्या का प्रयास

BHASKAR MISHRA
5 Min Read

बिलासपुर— पुलिस ने एक दिन पहले चकरभाठा थाना क्षेत्र में पत्नी दो बच्चों के हत्या के आरोप में अमजद खान को कोर्ट में पेश किया। पुलिस के अनुसार आरोपी ने पूछताछ में बताया कि घर में सम्मान नहीं मिलने से परेशान होकर पत्नी और बच्चों को मार डाला। उसने दो साल पहले आत्महत्या का प्रयास किया था। परिवार को मारने के बाद इतना बेचैन हो गया कि आत्महत्या नहीं कर पाया। फिर कीटनाशक दवाई पीकर आत्महत्या की कोशिश की। लेकिन कामयाब नहीं हो पाया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                            पत्रकारों को एडिश्नल एसपी नीरज चन्द्राकर ने बताया कि चकरभाठा में तीन लोगों की सामुहिक हत्या के कुछ घण्टे के बाद आरोपी को पकड़ लिया गया। उस दौरान आरोपी तारपीन आयल और कीटनाशक दवाई पीकर घूम रहा था। उसे उम्मीद दी की जल्दी ही उसकी मौत हो जाएगी। लेकिन समय पर गिरफ्तार कर आरोपी को बचा लिया गया।

         नीरज चन्द्राकर ने बताया कि घटना दो दिन पहले चकरभाठा थाना क्षेत्र के सत्तर खोली वार्ड नम्बर सात में हुई। आरोपी को सब्जी मार्केट से पकड़ा गया।

सामुहिक हत्या की खबर

                     एडिश्नल एसपी के अनुसार 10 अगस्त को सुबह सात बजे प्रार्थी नूरखान पिता स्वर्गीय चांद खान उम्र 61 साल ने थाना में बताया कि उसकी बहू और दो बच्चे की किसी ने हत्या कर दी है। सुबह सात बजे उठाने गया तो बहू शरीपा बेगम,दो बच्चे अंजुमन निशा उम्र 11 साल और नाती आपताब उम्र 8 साल तीनों लहुलुहान बिस्तर पर पड़े हैं। जबकि बेटा अमजद घर में नहीं था। तीनों का शरीर चादर से ढका हुआ था। चादर हटाने पर उसके पैर के नीचे से जमीन खिसक गयी।

               जानकारी मिलती ही चकरभाटा पुलिस मौके पर पहुंच गयी। तीनों का गला धारदार हथियार से रेता गया है। मामला पंजीबद्ध के बाद आरोपी के खिलाफ 302 के तहत मामला दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस ने तलाश तेज कर दी।

                             घटना स्थल पर पहुंचकर पुलिस कप्तान आरिफ शेख के निर्देश पर गंभीरता के साथ निरीक्षण किया गया।  आरिफ शेख ने एडिश्नल एसपी नीरज चन्द्राकर,डीएसपी नसर सिद्धीकी थाना प्रभारी मोहम्मद कलीम खान की टीम बनाकर आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने को कहा।

चप्पे चप्पे पर पुलिस निकरानी

            नीरज ने बताया कि आरोपी अमजद खान को ढूंढने रेलवे , बस स्टैण्ड, मेडिकल स्टोर, मेन रोड पुलिस जवानों को तैनात किया गया। पुलिस को आशंका थी कि आरोपी अमजद पत्नी और दो बच्चों की हत्या करने के बाद आत्महत्या का प्रयास कर सकता है। इस बीच पुलिस टीम को जानकारी मिली कि आरोपी अमजद खान को सब्जी मार्केट में देखा गया है। पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर अमजद को घेरकर पकड़ लिया गया।

            पकड़े जाने पर अमजद ने बताया कि उसने तारपीन तेल पीया है। वह आत्महत्या करना चाहता है। इतना सुनते ही आरोपी को प्राथमिक उपचार के लिए स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया। बाद में उसे जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया।

परिवार को नहीं मिला सम्मान

                   पूछताछ में अमजद ने बताया कि अपने छोटे भाई के परिवार का भी भरण पोषण करता है। लेकिन उसके और परिवार के साथ हमेशा अन्याय हुआ। घर का सारा काम काज करता है। लेकिन बच्चों को स्कूल छोडने समेत अन्य किसी भी काम पिता और भाई का सहयोग नहीं मिलता। लगातार अपमान मिला। इन सब बातों को देखते हुए उसने दो साल पहले भी आत्महत्या का प्रयास किया। लेकिन पत्नी और बच्चों के कारण ऐसा नहीं कर सका।

                     पुलिस अधिकारियों को अमजद ने बताया कि घटना के दिन खाना पीना खाने के बाद बच्चों और पत्नी के सोने का इंतजार किया। इसके बाद धारदार हथियार से गला रेता । फिर आत्महत्या का प्रयास किया। लेकिन हिम्मत जवाब दे गयी। घर से निकलकर कीटनाशक खाया..लेकिन मौत से बच गया। फिर तारपीन पीकर जान देने की कोशिश की। यहां भी कामयाब नहीं हो पाया।

close