5 साल में बन जाएगा शहर स्मार्ट…निकाय मंत्री ने बताया…ट्रैफिक,बिजली,ट्रांसपोर्ट और पानी एक साथ होगा कंट्रोल

BHASKAR MISHRA
5 Min Read
बिलासपुर—अंतरराष्ट्रीय शहरों की तर्ज पर होगा बिलासपुर का विकास…देश दुनिया में बिलासपुर बनेगा स्मार्ट सिटी आयकन। क्योंकि बिलासपुर स्मार्ट सिटी का विकास अन्तर्राष्ट्रीय शहरों की तर्ज पर किया जाएगा। यह बातें स्मार्ट सिटी का कार्यालय उद्घाटन के बाद निकाय मंत्री ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान में कह। इसके पहले अमर अग्रवाल ने पत्रकारों के बिलासपुर स्मार्टि सिटी का पॉवर प्रजेंटेशन देखा। उन्होने कुछ सुझाव भी दिए।
                 निकाय मंत्री अमर अग्रवाल ने विकास भवन स्थित तीसरी मंजिल पर स्मार्ट सिटी कार्यालय का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि देश के 100 स्मार्ट सिटी में बिलासपुर को शामिल किया गया ।  निश्चित रूप से यह बहुत गर्व की बात है। पत्रकारों से बातचीत के पहले अमर अग्रवाल ने स्मार्ट सिटी डेवलमेन्ट की जानकारी पॉवर प्रजेन्टेशन के माध्यम से ली। उन्होने में निगम आयुक्त को कुछ जरूरी सुझाव भी दिए।
                                  पत्रकारों से बातचीत करते हुए निकाय मंत्री ने कहा कि स्मार्ट सिटी कार्यालय से भी सुन्दर बिलासपुर शहर होगा। स्मार्ट सिटी का काम पांच साल के अन्दर पूरा हो जाएगा। शहर का विकास अन्तर्राष्ट्रीय शहरों के मानक के अनुसा्र होगा।
               सवाल का जवाब देते हुए मंत्री ने कहा कि स्मार्ट सिटी का काम शार्ट और लॉंग दो तरह के कार्यों में बांटकर किया जाएगा। कार्यों का समय पर टेंडर होगा। लेकिन शार्ट टर्म के काम को जल्द शुरू किया जाएगा। इसमें शहर की ट्रैफिक व्यवस्था भ प्रमुख है। उन्होंने कहा कि बिलासपुर की ट्रैफिक व्यवस्था बड़ी चुनौती है। इसके लिए आईटीएमएस और कमांड सेंटर जैसे तकनीक डेवलप किए जाएंगे। कमांड सेन्टर से ही ट्रैफिक, बिजली, ट्रांसपोर्ट, पानी समेत अन्य कार्यों को एक साथ कंट्रोल किया जाएगा।
           स्मार्ट सिटी का क्षेत्र क्या होगा के जवाब में अमर अग्रवाल ने कहा हमारा लक्ष्य बिलासपुर शहर को स्मार्ट सिटी के रूप में देखना है। पांच साल के भीतर लक्ष्य को हर हालत में हासिल किया जाएगा। उन्होने कहा कि मास्टर प्लान में कुछ योजनाएं पूरे शहर के लिए और कुछ एरिया वाइज डेवलपमेंट के हैं। इसमें शहर वासियों की मांग, आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर सुविधाओं को विकास किया जाएगा।
                  अमर अग्रवाल ने बताया कि अरबन विकास की संभावनाएं थी। लेकिन बेहतरीन कंसल्टेंट की कमी हमेशा रहती थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के 100 शहरो में बिलासपुर का नाम शामिल कर जनता को गौरवान्वित किया है। इतना ही नहीं उन्होने पारदर्शिता दिखाते हुे विश्व के नामचीन कंसल्टेंट को दिया है। जिसका फायदा अंतरराष्ट्रीय स्तर के शहर बनाने में मिलेगा।
                     उन्होने बताया कि शहर का 70 प्रतिशत विकास कार्य पहले से ही स्मार्ट सिटी की तर्ज पर किया जा रहा है। इसका फायदा स्मार्ट सिटी डेवलमेन्ट के दौरान मिलेगा। वेस्ट मैनेजमेन्ट प्लान स्मार्ट सिटी का हिस्सा है।
                   अमर अग्रवाल ने सवाल के जवाब में बताया कि स्मार्ट सिटी योजना में सभी श्रेणी और दैनिक रोजगार का ध्यान रखा गया है। बेरोजगारी को लेकर किसी को भटकना नहीं पड़ेगा। वेवसाइट के माध्यम से रोजगार देने और लेने वालों को आमने सामने लाने का प्रयास किया जाएगा। बेरोजगार भाई वेवसाइट के माध्यम से रजिस्ट्रेशन कराएंगे। किसी प्रकार का शुल्क नहीं लगेगा।
                                            पीडब्ल्यूसी कंपनी ने मंत्री के सामने पावर पाइंट प्रेजेंटेशन से स्मार्ट सिटी कार्ययोजना की प्रस्तुति दी। इसके पहले मंत्री अमर अग्रवाल का पुष्प गुच्छ और फूलमाला से स्वागत किया गया। कार्यक्रम में मेयर किशोर राय, स्मार्ट सिटी मैनेजिंग डायरेक्टर, निगम आयुक्त सौमिलरंजन चौबे, एमआईसी सदस्य रमेश जायसवाल, उदय मजुमदार, उमेशचंद्र कुमार समेत जनप्रतिनिधि और निगम अधिकारी , कर्मचारी मौजूद थे। अमर अग्रवाल ने सबको बधाई और शुभकामनाएं भी दी।
लान्च हुआ लान्च

       स्मार्ट सिटी कार्यालय उद्घाटन के दौरान अमर अग्रवाल ने स्मार्ट सिटी वेबसाइट भी लान्च किया। वेबसाइट्स के उद्देश्य और उपयोगिता की जानकारी निगम आयुक्त सौमिलरंजन चौबे ने दी। चौबे ने कहा कि वेबसाइट में शहर के नागरिकों की सहभागिता को प्रमुखता से ध्यान दिया गया है। इसमें शहर के कोई भी नागरिक रजिस्टर्ड हो सकते हैं। बैवसाइट पर स्मार्ट सिटी की कार्य योजना और प्लान जानकारी मिलेगी।

पुण्य तिथि पर पिंगले को याद
                    पूर्व मेयर स्वर्गीय अशोक पिंगले की पुण्य तिथि पर स्मार्ट सिटी कार्यालय का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन के पहले विकास भवन स्थित स्व. पिंगले की प्रतिमा पर मंत्री अमर अग्रवाल द्वारा माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन भेंट किया। मंत्री ने स्व. पिंगले के शहर विकास के लिए किए गए कल्याणकारी कार्यों को याद किया।
close