डॉ. रमन सिंह बने तीन साल से हर महीने रेडियो पर जनता को सम्बोधित करने वाले पहले मुख्यमंत्री

Shri Mi
2 Min Read

मुख्यमंत्री,पुलिस कर्मियों,कई बड़ी घोषणाएं ,दस हजार अतिरिक्त मकान,पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय,ऑटोमेटिक मॉड्यूलर किचन,रिस्पांस भत्ता,रमन सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़रायपुर।मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह 12 अगस्त को देश के पहले ऐसे मुख्यमंत्री बन जाएंगे, जो विगत तीन वर्षों से हर महीने के दूसरे रविवार को नियमित रूप से रेडियो पर प्रदेशवासियों को सम्बोधित कर रहे हैं। आकाशवाणी के रायपुर केन्द्र से कल अगस्त महीने के दूसरे रविवार को उनकी रेडियो वार्ता ‘रमन के गोठ’ की 36वीं कड़ी का प्रसारण होगा। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री 13 सितम्बर 2015 से प्रत्येक माह के दूसरे रविवार को सवेरे 10.45 से 11.05 बजे तक साक्षात्कार शैली पर आधारित अपने इस रेडियो कार्यक्रम में प्रदेश की जनता को सरकार की विभिन्न लोक हितैषी योजनाओं की जानकारी दे रहे हैं।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

मासिक रेडियोवार्ता में मुख्यमंत्री शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण, खेती-किसानी, तीज-त्यौहार, कला-संस्कृति, युवा कल्याण, कौशल विकास, महिला सशक्तिकरण आदि से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा भी करते हैं। उनकी रेडियो वार्ता की 37 वीं कड़ी का प्रसारण नौ सितम्बर को होगा।

यह भी उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री की इस मासिक रेडियो वार्ता को राज्य में स्थित आकाशवाणी के सभी केन्द्र एक साथ प्रसारित करते हैं, वहीं आकाशवाणी के जगदलपुर केन्द्र से उनकी वार्ता का बस्तर की आंचलिक बोली ’हल्बी’ में और अम्बिकापुर केन्द्र से सरगुजा की आंचलिक बोली सरगुजिहा में भी प्रसारण हो रहा है।

कई प्राईवेट टेलीविजन चैनलों और एफएम रेडियो चैनलों से भी यह कार्यक्रम प्रसारित किया जा रहा है। इसके अलावा उनके रेडियो प्रसारण के दूसरे दिन सोमवार को दूरदर्शन का रायपुर केन्द्र अपरान्ह इस कार्यक्रम का प्रसारण करता है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close