वरिष्ठ पुलिस कप्तान ने कहा…नार्को टेस्ट में सामने आएगा सच..आरोपी सामना करने को तैयार..जल्द भेजा जाएगा गांधीनगर

BHASKAR MISHRA
5 Min Read
बिलासपुर— सारबहरा हत्याकाण्ड मामले में अब आरोपी विपिन मिश्रा का नार्को और पालीग्राफ टेस्ट होगा। पुलिस कप्तान आरिफ शेख ने आरोपी विपिन मिश्रा को गांधीनगर स्थित नार्को लैब भेजने का फैसला किया है। दो एक दिन के भीतर आरोपी को पुलिस संरक्षण में गांधीनगर गुजरात भेजा जाएगा। पोलीग्राफ और नार्को टेस्ट के बाद चोलामण्डलम रिकवरी एजेन्ट के हत्या का मामला सामने आ जाएगा। मालूम हो कि आरोपी विपिन मिश्रा भी नार्को टेस्ट के लिए तैयार है।
                         पुलिस सूत्र से मिली जानकारी के अनुसार सारबहरा बाईपास रेलवे ओव्हरब्रिज के पास हत्या मामले में आरोपी का नार्को टेस्ट किया जाएगा। आरोपी फिलहाल 302 धारा लगने के जेल में है। मालूम हो कि 21 जून को सारबहरा ओव्हरब्रिज के पास सुनील हत्याकाण्ड के आरोप में मृतक के साथी विपिन मिश्रा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। तात्कालीन समय एसडीओपी ने पत्रवार्ता में बताया था कि सुनील को बिना प्रत्य़क्ष साक्ष्य मोबाइल डाटा काल डिटेल के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।
काल डिटेल पर गिरफ्तारी
                      पत्रवार्ता में एसडीओपी अभिषेक सिंह ने बताया था कि आरोपी विपिन मिश्रा बार बार बयान बदल रहा था। शक और काल डिटेल के आधार पर उसे हिरासत में लिया गया। एसडीओपी ने यह भी बताया कि मृतक सुनील और आरोपी विपिन चोलामण्डलम रिकवरी एजेन्ट हैं। सुनील और विपिन साथ रहते थे। सुनील शराब पीता था जबकि विपिन साथ रहते हुए भी कोल्ड्रिंक पीता था।
50 मिनट मोबाइल बंद
                               घटना के दिन 21 जून रात्रि को मृतक सारबहरा ओव्हरब्रिज के पास पहुंचा। उसके पास एक पाव अंग्रजी शराब के अलावा कोल्डड्रिंक और चखना का सामान था। मृतक और आरोपी के बीच मोबाइल पर बातचीत की जानकारी भी पुलिस को मिली। इसके बाद आरोपी का मोबाइल 50 मिनट तक बंद था। जबकि आरोपी का कहना है कि उसने मोबाइल बंद नहीं किया था। लेकिन काल डिटेल में मोबाइल बंद होने के पहले दोनों के बीच बातचीत की जानकारी मिली है।
सीसीटीवी में आरोपी मृतक साथ साथ
                 पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि गौरेला में मृतक से गुडनाइट कह रमजान गली की तरफ मुड़ गया। मृतक सुनील कृष्णा डेयरी की तरफ चला गया। लेकिन सीसीटीवी में दोनो रमजान गली में मुड़ते हुए दिख रहे हैं। आरोपी का कहना है कि वह सुनील से रमजाान गली में मिला ही नहीं। एसडीओपी ने पत्रकारों को बताया कि काल डिटेल में जानकारी मिली है कि दोनों लगातार संपर्क में थे। पूछताछ में विपिन ने हमेशा बयान बदला है। उसकी गिरफ्तारी काल डिटेल के आधार पर हुई है।
होगा नार्को टेस्ट..मतलब सच का सामना–आरिफ शेख
            मामले में आरोपी विपिन मिश्रा का पुलिस नार्को टेस्ट करायेगी। मामले में सीनियर पुलिस कप्तान आरिफ ने बताया कि ह्त्या का आरोपी विपिन मिश्रा नार्को और पोलीग्राफ टेस्ट के लिए तैयार है। आरोपी के बार बार बयान बदलने और खुद को बेकसूर बताने के बाद उसकी ही मांग पर नार्को और पालीग्राफ टेस्ट का पैसला लिया गया है।
                       आरिफ शेख ने बताया कि पुलिस कस्टडी में आरोपी को जल्द ही गांधीनगर गुजरात लैब भेजा जाएगा। नार्को और पालीग्राफ टेस्ट किया जाएगा। आरोपी सच का सामना करने को तैयार है। टैस्ट के कुछ दिनों के भीतर परिणाम भी सामने आ जाएगा। इसी के साथ सच भी सबके सामने होगा।
भेजा जाएगा गांधीनगर
               आरिफ शेख ने बताया कि आरोपी को काल डिटेल और कुछ फुटेज को आधार पर गिरफ्तार किया गया है। साक्ष्य में कितनी गंभीरता है। इसका भी खुलासा नार्को के बाद सामने होगा। जल्द ही दो एक दिन के भीतर सक्षम पुलिस अधिकारियों के साथ हत्या के आरोपी विपिन को गांधीनगर लैब भेजा जाएगा। परिणाम आने के बाद सबके सामने रखा भी जाएगा।
close