आरक्षक पति से परेशान महिला ने खाई कीटनाशक दवा…सास श्वसुर पर गंभीर आरोप..पीडित की हालत स्थिर

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर– नवागांव सीपत निवासी आरक्षक की पत्नी ने चीटीमार पावडर खाकर आत्महत्या की कोशिशि की है। लेकिन लोगों के सहयोग से महिला को बचा लिया गया है। महिला इस समय सिम्स में भर्ती है। डाकटरों ने बताया कि मीना बाई फिलहाल खतरे से बाहर है।

                              एक दिन पहले नवागांव सीपत थाना निवासी मीना बाई ने घर परिवार से परेशान होकर पानी में चीटीमार पाउडर घोकर पी गयी। लोगों ने जानकारी मिलते ही पीड़ित मीना बाई को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में उपचार के बाद सिम्स रिफर किया गया।

              पीडित महिला ने बयान में बताया कि उसके पति का नाम सुरेश पटेल है। पति पुलिस विभाग में आरक्षक है। उसकी शादी आठ साल पहले हुई। उसका एक लड़का है। शादी के कुछ दिनों बाद पति,श्वसुर और सास ने परेशान करना शुरू कर दिया। छोटी छोटी बातों पर घर के लोग झगड़ा करने लगे। बात बात पर पति ने मारना पीटना शुरू कर दिया।

                      अपने बयान में मीना बाई ने कहा कि 11 अगस्त को मारपीट और उलाहना से परेशान होकर उसने पानी में चीटीमार घोलकर पी लिया। लोगों ने प्राथमिक स्वास्थ्य में इलाज के बाद सिम्स में भर्ती किया है। पुलिस चौकी सिम्स ने बताया कि मामला जीरो में दर्ज कर सीपत थाना भेजा जा रहा है।

close