सड़क हादसे में मोहन की मौत..एक साल पहले बेटे ने भी तोड़ा था दम..परिजनों ने कहा जीवन भर रहेगा इंतजार

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
तखतपुर–( टेकचंद कारड़ा)– आरा मिल से काम से लौट रहे मजदूर की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गयी । मजदूर का नाम मोहल लाल कैवर्त पिता अमरलाल कैवर्त उम्र 50 साल है। मोहन लाल प्रतिदिन की तरह बेलसरी स्थित आरा मिल से मजदूरी के बाद लौट रहा था।
                        सड़क हादसे में एक मजदूर की मौत हो गयी है। मजदूर का नाम मोहनलाल कैवर्त है। पुलिस जानकारी के अनुसार मोहनलाल तखतपुर वार्ड क्रमांक 4 का रहने वाला है। रोज की तरह मोहनलाल शआम 6 बजे बेलसरी स्थित आरा मिल में मजदूरी का खत्म  घर लौट रहा था। इसी बीच सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने उसे चपेट में ले लिया। घटना के बाद मौके पर भीड़ लग गयी।
            इस बीच ग्रामीण क्षेत्र से लौट रही पेट्रोलिंग टीम ने मुख्य मार्ग पर भीड़ देख कर गाड़ी को रोका। देखा कि एक व्यक्ति सड़क दुर्घटना में बुरी तरह घायल होकर पड़ा था। मोहनलल को तत्काल निजी वाहन से तखतपुर स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। डॉक्टर निखलेश गुप्ता ने प्रारंभिक जांच में मौत की पुष्टि की। डाक्टर ने बताया कि मोहन कैवर्त की मौत सिर और छाती पर अधिक चोट लगने से हुई है।
घर में इतंजार कर रहे थे
              लोगों ने बताया कि मोहन काम खत्म कर प्रतिदिन शाम 6 बजे घर पहुंच जाता था। लेकिन शाम 7 बदने पर भी वह घर नहीं पहुंंचा। देरी से परेशान होकर मोहन के घर के लोग पता लगाने आरा मिल जा रहे थे। इसी दौरान उन्हें जानकारी मिली कि हाईस्कूल के पास मोहन का एक्सीडेन्ट हो गया। दुर्घटना में गंभीर से घायल होने के कारण उसी मौत हो गयी है। परिजनों ने बताया कि मोहन का इंंतजार अब जिन्दगी भर रहेगा।
पिछले साल ही बेटे की मृत्यु हुयी थी
              परिजनों ने बताया कि मोहन के बेटे की मौत पिछले साल हुई है। मोहन का बेटा भवानी कैवर्त की मौत सड़क दुर्घटना में हुई। पिछले साल भवानी पेंड्रा तरफ झरने  में  दोस्तो के साथ नहाने गया था। इसी दौरान उसकी सड़क हादसे में मौत हुई।
आज होगा पोस्टमार्टम
                  मोहन कैवर्त की मौत सड़क हादसे में शाम 7 के आस पास हुई। हादसे के बाद मोहन को अस्पताल में भर्ती किया गया। देर शाम होने के कारण मोहन का पोस्टमार्टम नहीं किया जासका। आज सुबह पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंपा जाएगा।
close