बिलासपुर—भारतीय राजनीति के नगीना भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर देश के साथ बिलासपुर में भाजपा नेताओं ने गहरा दुख जाहिर किया है। भाजपा नेताओं ने वाजपेयी को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि खाली स्थान को कभी भी भरा नहीं जा सकता है।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होने कहा कि हमने एक अटल नेतृत्व को खो दिया। ऐसा व्यक्तित्व जिन्होंने हमारे सपने को 1 नवंबर 2000 छत्तीसगढ़ राज्य के रूप में पूरा किया। जनसंघ से भाजपा की स्थापना और उसके विस्तार-विकास में युग प्रवर्तक अटल की भूमिका अनुकरणीय है।
नगरीय प्रशासन वाणिज्य कर मंत्री अमर अग्रवाल ने बताया कि देश के प्रेरक प्रधानमंत्री के तौर पर पूरी दुनिया में अटल की स्वीकार्यता थी। पूर्व प्रधानमंत्री मानव जीवन के विशालता के विश्वविद्यालय थे। प्रखर वक्ता, लेखक, कवि, राष्ट्रवादी चिंतक के तौर पर हर युग में, हर पीढ़ियों में एक कर्मयोगी व्यक्तित्व के रूप में उन्हें याद किया जाएगा। हमने अटल जी के रूप में एक मार्गदर्शक और अपना पालक को खो दिया है।
विधानसभा उपाध्यक्ष बद्रीधर दीवान ने कहा कि कुशल संगठक, अद्वितीय नेतृत्व क्षमता के धनी और हम सबके गौरव पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के निधन से अपूरणीय क्षति हुई हैं। क्षति की भरपाई नामुमकिन है।
सांसद लखनलाल साहू ने कहा कि भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के निधन से गहरा आघात पहुंचा है। भारतीय राजनीति के पुरोधा को खोया है। भरपाई नही की जा सकती। हमारे प्रेरणास्त्रोत अटल बिहारी वाजपेयी सबके स्मृतियों में मार्गदर्शक के तौर पर हमेशा रहेंगे।
तखतपुर विधायक राजू सिंह क्षत्री ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जी का जाना राजनीतिक क्षितिज में एक नक्षत्र का अस्त होना है। उनका जीवन सदैव मानव कल्याण और अंत्योदय के लिए समर्पित रहा है। अटल जी सदैव हम सबके प्रेरणा के रूप में मानस पटल में अंकित रहेंगे।
गृह निर्माण मंडल अध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी ने कहा कि भाजपा के स्तम्भ, हमारे पथप्रदर्शक, आदर्श, सरल एवं सहज हृदयी, प्रखर वक़्ता, राष्ट्नायक, युगपुरूष, देश के पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के निधन से एक युग का अंत हो गया। वाजपेयी जी का पूरा जीवन जनसेवा को समर्पित रहा। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन देश एवं समाज की सेवा में अर्पित कर दिया।
भाजपा जिलाध्यक्ष रजनीश सिंह ने कहा कि मानवीय मूल्यों के साथ राजनीतिक स्तंभों में अव्वल रहे श्रध्देय अटल के जाने से हम कुशल संगठक, बेहतरीन वक्ता, श्रेष्ठ नेतृत्वकर्ता एक महान व्यक्तित्व के सानिध्य से वंचित रह गए। उनके सक्रिय मार्गदर्शन का एक-एक पल हमें हजार-हजार वर्ष संघर्ष की प्रेरणा देते रहेंगे।
महापौर किशोर राय ने कहा कि लोकतंत्र के सजग प्रहरी और देश के पुननिर्माण में अमूल्य योगदान अदा करने वाले पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी का सम्पूर्ण जीवन राष्ट्र-सेवा और जनसेवा को समर्पित रहा।
भाजपा जिला महामंत्री रामदेव कुमावत, घनश्याम कौशिक ने कहा कि समाजिक जीवन में समग्रता के प्रतीक पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी का जाना हम सबके बीच से राजनीति में स्थायी खालीपन छोड़ जाना है। अटल जी का जीवन मानवता के पाठशाला के तौर पर हमेशा याद किया जाएगा।
भाजयुमो जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल ने छत्तीसगढ़ निर्माण से लेकर बिलासपुर को एनटीपीसी और रेलवे जोन का आशीर्वाद मिला। बिलासपुर के युवा पीढी कभी नही भूलेगी।
भाजपा जिला कोषाध्यक्ष गुलशन ऋषि, जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार कौशिक, कल्लू सिंह राजपूत, मोहित जायसवाल, रामनारायण भारद्वाज, स्नेहलता शर्मा, नागेश्वरी साहू, शिवमोहन बघेल, गोविंद यादव, सुनीता क्षत्री, विजयधर दीवान, चंदा आर्मो, उमा पड़वार, बेनी प्रसाद गुप्ता, मंडल अध्यक्ष सतीश कुमार गुप्ता, धीरेन्द्र केशरवानी, सुब्रत दत्ता, सहदेव कश्यप, गोपी ठारवानी, जी.रवि कुमार, तिलक साहू, अवधेश अग्रवाल, अनिल पाण्डेय, दुर्गा सहाय अवस्थी, यदुराम साहू, रामदुलार कौशले, सतीश द्विवेदी, बांकेबिहारी गुप्ता, कन्हैया यादव, नीरज जैन, कुलदीप सिंह धीरज, राकेश दीक्षित, लालजी यादव, कन्हैया राठौर, सर्वेश कंवर, महाराज सिंह नायक, शिवमान सिंह खुसरो, सुखीराम कौशिक, शैलेन्द्र सिंह, रवि मेहर, त्रेतानाथ पाण्डेय, छोटेलाल कौशिक, बृजभूषण वर्मा, दिनेश पाण्डेय, इन्द्रभूषण चन्द्रनाहू, संजीव पाण्डेय, रामवल्लभ पाण्डेय सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी अटल विहारी वाजपेयी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।