इंदिरा सेतु पर भीषण हादसा…कार की टक्कर से मोटरसायकल सवार रैलिंग तोड़कर नदी में गिरा…पुल जाम,मौके पर पहुंची पुलिस

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

  बिलासपुर– इंदिरा सेतु पर सरकंडा की तरफ कार और बाइक में सीधी टक्कर होने से बाइक सवार रैलिंग तोड़कर नदी में गिर गया है। बताया जा रहा है कि कार और बाइक में आमने सामने की टक्कर हुई है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सवार बाइक समेत नीचे गिर गया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                             घटना की जानकारी मिलते ही सिविल लाइन पुलिस समेत सरकंडा पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी। नदी में अंधेरा होने की वजह से मोटर सायकल और सवार को तलाशना पड़ा है। खबर लिखे जाने तक बाइक सवार की क्या स्थिति है इसकी जानकारी नहीं मिल पायी है।

                          महमाया चौक सरकंडा और नेहरूचौक को जोड़ने वाली इंदिरा सेतु पर मोटर सायकल और कार के बीच आमने सामने की भीषण टक्कर हुई है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार मोटर सायकल के साथ रैलिंग तोड़कर नीचे गिर गया। कार की भी हालत ठीक नहीं है। देखते ही देखते पुल के दोनों तरफ जाम लगा गया। यातायात पुरी तरह से बंद हो गया है।

                 प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मोटरसायकल और कार दोनों जबरदस्त रफ्तार में थे। कार सवार ने लापरवाही के साथ तेजी से निकलने का प्रयास किया। इसी बीच सामने से आ रही मोटर सायकल को जोरदार टक्कर मार दिया। पलक झपकते अनियंत्रित मोटरसायकल रैलिंग तोड़कर सवार के साथ नीचे गिर गयी।

                                      मामले की जानकारी पुलिस तक पहुंची । पुलिस अमला नीचे उतरकर मोटरसायकल और सवार की तलाश की।  पुलिस का डग्गा भी नीचे पहुंच गया। खबर लिखे जाने तक  जानकारी नहीं हो सकी  है कि मोटरसायकल सवार कौन है और उसकी  हालत कैसी है। फिलहाल उसे डग्गा में बैठाकर इलाज के लिए भेजा जा रहा है। अभी तक यह भी जानकारी नहीं मिली है कि  कार चालक कौन है। पुल के नीचे अंधेरा अधिक होने के कारण पुलिस को कार्रवाई में दिक्कत आ रही है।

close