नई दिल्ली-दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा कि 2019 लोकसभा चुनावों में मुख्य मुकाबला आम आदमी पार्टी (आप) और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के बीच होगा और कांग्रेस को कुल वोटों में से केवल 9 फीसदी वोट ही मिलेंगे। उन्होंने हिंदी में ट्वीट कर कहा, ‘आप और बीजेपी में सीधी टक्कर। कांग्रेस को मात्र नौ प्रतिशत वोट।’उन्होंने यह भी कहा कि लोगों को लगता है कि अगर दिल्ली के सभी सातों सांसद आप के होते तो मेट्रो का किराया नहीं बढ़ता।
उन्होंने कहा, ‘लोग सोचते हैं, केवल आप दिल्ली वालों के हक के लिए लड़ती है। बीजेपी/कांग्रेस के सांसद कभी दिल्ली वालों की नहीं सोचते और अगर सातों सांसद आप के होते तो सीलिंग नहीं होती और मेट्रो का किराया नहीं बढ़ता।’बता दें कि साल 2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने दिल्ली की सातों सीटों पर कब्जा जमया था।
AAP और भाजपा में सीधी टक्कर। कांग्रेस को मात्र 9% वोट
लोगों को लगता है-
1. केवल AAP दिल्ली वालों के हक़ के लिए लड़ती है।BJP/Cong के MP कभी दिल्ली वालों की नहीं सोचते
2. इसलिए AAP को मज़बूत करो
3. सातों MP AAP के होते तो सीलिंग नहीं होती और मेट्रो का किराया नहीं बढ़ता pic.twitter.com/pRc2rSkV7d
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) August 21, 2018