भोपाल-राज्य शासन ने राज्य पुलिस सेवा के दो अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारियों की नयी पद-स्थापना की है। राम शरण प्रजापति अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला सतना को सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय और गौतम सोलंकी उप सेनानी, 13वीं वाहिनी विसबल, ग्वालियर को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला सतना पदस्थ किया गया है।वही दो उप पुलिस अधीक्षक की नयी पद-स्थापना भी की गई है।एक अन्य आदेश में राज्य पुलिस सेवा के दो उप पुलिस अधीक्षक की भी नयी पद-स्थापना की गई है। लज्जाशंकर मिश्रा एसडीओपी पथरिया जिला दमोह को उप पुलिस अधीक्षक पुलिस मुख्यालय और सुजीत सिंह भदौरिया उप पुलिस अधीक्षक पुलिस मुख्यालय को एसडीओपी पथरिया जिला दमोह पदस्थ किया गया है।
Join Our WhatsApp Group Join Now