महाविद्यालय में चोर का धावा…ईव्हीएम सुरक्षित…जिला प्रशासन ने थाने में किया शिफ्ट..चोर को तलाश रही पुलिस

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

Recruitment,process,begins,police department,chhattisgarh,cg policeमुंगेली– बीती रात अज्ञात चोर ने मुंगेली स्थित रानी अवंति बाई लोदी शासकीय महाविद्यालय में धावा बोला। कालेज के पीेछे से ग्रिल तोड़कर चोर महाविद्यालय के अन्दर दाखिल हुए। सुबह कालेज खुलने के बाद प्रिसिपल कार्यालय अस्त व्यस्त नजर आया। लोगों को जानकारी मिली कि कालेज का पीछे वाला ग्रिल टूटा हुआ है। प्राचार्य की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि एक दिन पहले ही ईव्हीएम मशीन भी कालेज के स्ट्रांग रूम रखा गया है। लेकिन रूम के साथ किसी प्रकार का छेड़छाड़ नहीं हुआ है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                                  पुलिस जानकारी के अनुसार बीती रात रानी अवंती बाई लोदी शासकीय महाविद्यालय मुंगेली में चोरो ने धावा बोला। पीछे का ग्रिल तोड़कर अज्ञात चोर अन्दर दाखिल हुए। प्राचार्य कक्ष का ताला भी तोड़ा। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने जांच पड़ताल की। मंदिर और  प्राचार्य कक्ष का ताला टूटा हुआ पाया।

                         थानेदार आदित्य ने बताया कि जांच पड़ताल और पूछताछ में जानकारी मिली कि चोर ने राउटर और घड़ी को पार कर दिया है। पास में ही बंद कमरे में ईव्हीएम और व्हीव्हीपेट भी रखा हुआ था। लेकिन चोरों ने कमरे को हाथ नहीं लगाया। बावजूद इसके सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ईव्हीएम और व्हीव्हीपेट को कालेज से लाकर थाने में सुरक्षित रखा गया है।

             जानकारी मिली है कि चोरो ने आलमारी का भी ताला तोड़ा है। चोरी की शिकायत मिलने के बाद मुंगेली जिला प्रशासन ने तत्काल घटना स्थल पहुंचकर जायजा लिया। ईव्हीएम को तत्काल थाने में शिफ्ट करने का आदेश दिया।

इव्हीएम सुरक्षित

                एक दिन पहले ही कालेज में इव्हीएम लाया गया था। लोगों को ट्रेनिंग भी दी गयी। ईव्हीएम की कुल संख्या 10 है। चोरी की खबर के बाद जिला प्रशासन के कान खड़े हो गये। ईव्हीएम को तत्काल थाने में शिफ्ट किया गया।

चोरी के समय चौकीदार नदारद

                          मुंगेली थानेदार आदित्य ने बताया कि कालेज का चौकीदार रात्रि 11 बजे अपने घर चला गया। पीछे का ग्रिल में ताला लगाया। लेकिन दरवाजे की चिटकनी लगाना भूल गया। चोरों ने शायद दरवाजा को बाहर से धक्का दिया। एक दरवाजा खुल जाने के बाद चोरों ने ग्रिल का ताला तोड़ा होगा। इसके बाद दरवाजे से अन्दर दाखिल हुए है। महाविद्यालय के प्राचार्य की शिकायत पर अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को जल्द पकड़ लिया जाएगा।

close