पेट्रोलियम दामों की बद्धि पर कांग्रेसियों का अनूठा प्रदर्शन..पुराने वाहनों पर लगाया दांव..कहा जनता तुगलकी टैक्स से परेशान

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

बिलासपुर–जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विजय केशरवानी की मौजूदगी में जिला कांग्रेस ने महात्मा गांधी चौक पर पेट्रोलियम पदार्थों की मूल्यवृद्धि के खिलाफ प्रदर्शन किया। बेतहाशा बढ़ती कीमतों के विरोध में वाहन बिक्री केन्द्र खोलकर कांग्रेसियों ने आक्रोश जाहिर किया। कांग्रेसियों ने सरकार पर आरोप लगाया कि अंतर्राष्टीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट के बाद भी केन्द्र सरकार बढ़ती  कीमतों पर लगाम लगाने में नाकामयाब साबित हुई है। कांग्रेसियों ने बताया कि कांग्रेस ने विक्री केन्द्र स्टाल खोलकर निम्न और मध्यम वर्ग के लोगों के लिए नमो टैक्स लगाकर वाहन बेचने का निर्णय लिया है।

              जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय केशरवानी की मौजूदगी में संयुक्त महामंत्री अखिलेश गुप्ता ने गांधी चैक पर वाहन बिक्री केन्द्र का स्टाल खोला। अनूठा प्रदर्शन कर कांग्रेसियों ने केन्द्र की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय केशरवानी ने कहा कि भाजपा राज्य में निम्न और मध्यम वर्ग के लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। भाजपा सरकार की कृत्रिम मंहगाई के कारण  लोग खून के आंसू रो रहे हैं।

                                कच्चे तेल की कीमत यूपीए सरकार की तुलना में लगभग आधी हो गयी है। बावजूद इसके जनता पर टैक्स का बोझ लादा जा रहा है। अच्छे दिनों का वायदा पर सरकार बनाने के बाद  भाजपा नेता चंद पूंजीपतियों के इशारों पर काम कर रहे हैं। सरकार ने नोटबंदी, जीएसटी से लेकर बढ़ती मंहगाई से देश की आम जनता की कमर तोड़ दी है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि जनता को टैक्स के बोझ तले दबाया जा रहा है। कभी स्वच्छता टेक्स, तो कभी तुगलकी टेक्स,सैक्स सेस लगाकर प्रताड़ित किया जा रहा है। जनता की खून पसीने की कमाई का दोहन किया जा रहा है। केन्द्र सरकार में बैठे लोग राफेल डील, कोयला घोटाले कर अपनी जेब भर रहे हैं।

              प्रदेश कांग्रेस सचिव विवेक वाजपेयी, पूर्व जिला शहर अध्यक्ष रविन्द्र सिंह और कार्यक्रम के आयोजक अखिलेश गुप्ता, नाजिम खान ने पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ती कीमतों पर चिंता जाहिर की। कांग्रेस नेताओं ने तंज कसते हुए कहा कि सरकार को देश की जनता से कोई सरोकार नहीं रह गया है। जाति, धर्म जैसे विषयों पर ध्यान भटकाकर वोट की राजनीति करने वालों को विकास और आम लोगों की सहूलियत से कोई सरोकार नहीं है। निम्न और मध्यम वर्ग, छोटे व्यापारी भाजपा सरकार के आर्थिक कुनीतियों से बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। पेट्रोलियम पदार्थों के दामों में बेतहाशा वृद्धि से वाहन बेचने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचता है।

                  जिला कांग्रेस कमेटी के अनोखे प्रदर्शन में भाजपा के पुराने होर्डिंग्स और वायदों के बैनर लगाकर याद दिलाया गया कि भाजपा ने सत्तारूढ़ होने के लिए जनता की भावनाओं के साथ जमकर मजाक किया। जिला कांग्रेस  महामंत्री और प्रवक्ता अनिल सिंह चौहान ने बताया कि वाहन बिक्री केन्द्र कार्यक्रम में सरकार की रीति और नीति पर जमकर निशाना साधा गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नाजिम खान, अखिलेश गुप्ता, अभिषेक मेंढेकर, रवि ठाकुर, कैलाश राणा, पवन खटीक, वाजिद खान, विवेक देवांगन, सोहैल खालिक, अनिकेत सिंह, ऋषि कश्यप, आलोक वर्मा, रवि सारथी समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसियों के अलावा आम नागरिकों ने भी हिस्सा लिया।

close