कांग्रेसी प्रतिनिधिमंडल ने कहा…यथावत रखें मेमू का समय…700 से अधिक दैनिक यात्रियों को होगी परेशानी

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर–कांग्रेस कमेटी का प्रतिनिधि मण्डल जिला अध्यक्ष विजय केशरवानी और प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रवक्ता डीआरयूसीसी सदस्य अभय नारायण राय की उपस्थिति में जोन महाप्रबंधक सुनील कुमार सोईन से मुलाकात कर मांग पत्र दिया। जिला कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने महाप्रबंधक सोईन को बताया कि 1 सितम्बर 2018 से गाड़ी संख्या 68737 रायगढ़ बिलासपुर मेमो का रायगढ़ से छूटने का समय परिवर्तित कर 1.30 घंटा पहले 2 बजकर 5 मिनट कर दिया गया है। जिसके कारण 500 से 700 लोग प्रतिदिन प्रभावित हो रहे हैं।
                                कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि कर्मचारियों का भारी संख्या में रायगढ़, खरसिया, सक्ती,  बाराद्वार, चाम्पा, अड़भार,  जयरामनगर, गतौरा और बिलासपुर आना कार्यालयीन समय में आना जाना होता है। ऐसे सैकड़ों दैनिक यात्री जिन्हें प्रतिदिन नौकरी पेशा को लेकर आना जाना होता है मेमू के समय में परिवर्तन के बाद उनके पास कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं है। सभी दैनिक यात्री सुबह 6.50 बजे टिटलागढ़ पैसेंजर से अपने कार्यस्थल पर जाते हैं।  वापसी में उनके पास एक मात्र  टाटा-इतवारी पैसेंजर रह जाता है। जो हमेशा प्रतिदिन विलम्ब से चलती है।
कांग्रेस के प्रतिनिधिमण्डल ने महाप्रबंधक को बताया कि नौकरी पेशा पर जाने वाले दैनिक यात्रियों में अधिकांश महिलायें है। महिलाओँ की समस्या और उचित मांग को देखते हुए गाड़ी संख्या 68737 रायगढ़ बिलासपुर मेमू का रायगढ़ से छूटने का समय 3 बजकर25 मिनट ही रखा जाये। दैनिक यात्रियों के सुविधानुसार उन्हें एक नई ट्रेन रायगढ़-बिलासपुर और बिलासपुर-रायगढ़ के बीच चलाई जाये।
प्रतिनिधि मण्डल को महाप्रबंधक सुनील कुमार स्वाईन ने कहा कि रेल यात्रियों की सुविधा का पूरा ख्याल है। तत्काल संबंधित अधिकारियों को निर्देशित कर परीक्षण कराऊंगा। दैनिक यात्रियों की सुविधा को देखते हुए कार्यवाही करूंगा।
प्रतिनिधि मण्डल में किसान कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शुक्ला, शहर कांग्रेस कमेटी कोषाध्यक्ष सुधांशु मिश्रा, महामंत्री स्वप्निल शुक्ला, ब्लाक अध्यक्ष तैयब हुसैन मौजूद थे। प्रदेश कांग्रेस कमेटी महामंत्री अटल श्रीवास्तव एवं शहर अध्यक्ष नरेन्द्र बोलर ने संयुक्त रूप से रेलमंत्री को पत्र लिखा है।  समय यथावत करने की मांग की है।
TAGGED: , , , ,
close