शिक्षक दिवस के अवसर पर अगले साल राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित होंगे छत्तीसगढ़ के ये 44 शिक्षक,देखे सूची

Shri Mi
5 Min Read

रायपुर।शिक्षक दिवस के अवसर पर आज यहां राजभवन में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में वर्ष 2017 के लिएचयनित प्रदेश के 37 शिक्षकों को राज्य शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया, वहीं वर्ष 2018 के लिए 44 शिक्षकों को यह पुरस्कार देने की घोषणा की गई, जिन्हें शिक्षक दिवस समारोह 2019 में सम्मानित किया जाएगा। विधानसभा अध्यक्ष  गौरी शंकर अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य में आज राजभवन में आयोजित समारोह में स्कूल शिक्षा मंत्री केदार कश्यप ने उन शिक्षकों के नाम की घोषणा की।

Join Our WhatsApp Group Join Now

वर्ष 2019 में सम्मानित होने वाले शिक्षकों के नाम इस प्रकार है-  ललिता रंगारी, प्रधान अध्यापक शासकीय कन्या प्राथमिक आश्रम अंतागढ़ जिला कांकेर, मीरा आर्ची चौहान व्याख्याता पंचायत शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय डुमाली जिला कांकेर, ललित कुमार चन्द्रा व्याख्याता शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला पिपरिया जिला कोरबा, नेतराम नाकतोड़े शिक्षक केन्द्रीय जेल रायपुर जिला रायपुर, कुमारी ममता अहार सहायक शिक्षक सखाराम दुबे कन्या प्राथमिक शाला विवेकानंद आश्रम के पास रायपुर जिला रायपुर, रूपचंद्र पाटले प्रधान अध्यापक शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बांकी जिला मुंगेली, पूरनलाल साहू व्याख्याता पंचायत शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला खुंदनी गुरूर जिला बालोद, भुवनलाल सिन्हा व्याख्याता पंचायत शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला चौरेल गुंडरदेही जिला बालोद, मित्राराय चौधरी, व्याख्याता शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला चरौदा टैंक भिलाई जिला दुर्ग, जिनेन्द्र कुमार जैन प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला मतवारी, डी.के.उपाध्याय प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला पोडीबदरा जिला कोरिया, फूलसिंह उच्च श्रेणी शिक्षक शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला रोकड़ा मनेन्द्रगढ़ जिला कोरिया, शिवेन्द्र चंद्रवंशी व्याख्याता पंचायत शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला राजनवागांव जिला कबीरधाम, अफसाना कुरैशी प्रधान पाठक शासकीय प्राथमिक शाला सैगोना कवर्धा जिला कबीरधाम, देवकुमार चन्द्रवंशी सहायक शिक्षक पंचायत शासकीय प्राथमिक शाला धनुरवारपारा सौंधी जिला जांजगीर चांपा, बोधीराम साहू सहायक शिक्षक पंचायत शासकीय प्राथमिक शाला पचेड़ा जिला जांजगीर चांपा, रीना सिंह व्याख्याता प्रभारी प्राचार्य शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला सुकमा जिला सुकमा, श्री सुशील कुमार श्रीवास प्रधान अध्यापक शासकीय कन्या माध्यमिक शाला कोन्टा जिला सुकमा, योगेन्द्र कुमार गौराहा प्रधान अध्यापक शासकीय प्राथमिक शाला हरदीपारा बिल्हा जिला बिलासपुर, रघुवंश कुमार मिश्रा शिक्षक पूर्व माध्यमिक शाला टेंगनभाठ जिला बिलासपुर, कमलेश्वर प्रसाद बघेल व्याख्याता शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला तेतलखुटी मैनपुर जिला गरियाबंद, उमेश कुमार श्रीवास सहायक शिक्षक पंचायत शासकीय प्राथमिक शाला उन्डूपदर जिला गरियाबंद, श्री विजय कुमार शर्मा शिक्षक शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला कोमाखान जिला महासमुंद, एतराम साहू शिक्षक शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला अछोली जिला महासमुंद, सविता सिंह व्याख्याता पंचायत शासकीय हाई स्कूल पेण्डारी वाड्रफनगर जिला बलरामपुर, बलराम प्रसाद गुप्ता व्याख्ताता शासकीय हाई स्कूल फूलीडूमर वाड्रफनगर  जिला बलरामपुर, भूपेन्द्र कुमार परगनिहा व्याख्याता शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला बेरला जिला बेमेतरा, राजेन्द्र कुमार झा व्याख्याता शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला कंडरका बेरला जिला बेमेतरा, कान्हूराम गुप्ता शिक्षक पंचायत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला केराबहार बरमकेला जिला रायगढ़, भुवनेश्वर पटेल प्रधान अध्यापक शासकीय प्राथमिक शाला कछार जिला रायगढ़, भूषण लाल चंद्राकर व्याख्याता पंचायत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खरतुली जिला धमतरी, घनश्याम सिंह साहू व्याख्याता शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला सलोनी जिला धमतरी, सी.एल.दुबे प्राथमिक अध्यापक शासकीय प्राथमिक शाला महेशपुर जिला सरगुजा, अरविन्द कुमार गुप्ता सहायक शिक्षक पंचायत शासकीय प्राथमिक शाला जामझरिया मैनपाट जिला सरगुजा, रघुनाथ प्रसाद सिन्हा शिक्षक शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला दयका खैरागढ़ जिला राजनांदगांव, अनुराधा सिंह शिक्षक पंचायत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला कोहलबोड़ खैरागढ़ जिला राजनांदगांव, राघवेन्द्र प्रताप सिंह राठौर, व्याख्याता पंचायत शासकीय हाई स्कूल भलनी जैजैपुर सक्ती, टीकराम सारथी शिक्षक शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला माजरकंुद सक्ती, भागवत प्रसाद चन्द्राकर प्रधान अध्यापक शासकीय प्राथमिक शाला खैरा लवन जिला बलौदाबाजार, चोवाराम वर्मा व्याख्याता शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला केसदा जिला बलौदाबाजार, सादराम जगत प्राथमिक अध्यापक शासकी पूर्व माध्यमिक शाला बालाछापर जिला जशपुर, गीता झा शिक्षक पंचायत शासकीय कन्या पूर्व माध्यमिक शाला जशपुर जिला जशपुर, श्यामलाल शोरी प्रधान अध्यापक शासकीय हाई स्कूल आंवराभाटा जिला दंतेवाड़ा, सुनीता गोस्वामी व्याख्याता शासकीय हाई स्कूल आंवराभाटा जिला दंतेवाड़ा  को सम्मानित किया जाएगा।

Share This Article
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close