मां का आशीर्वाद और चुनरी पाकर..सीएम ने लगाया माथे पर…अमर ने कहा चौथी बार भी बनेगी भाजपा की सरकार

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर–अटल विकास यात्रा में बिलासपुर पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह को निकाय मंत्री अमर अग्रवाल ने महामायी माता की चुनरी भेंट किया। इस दौरान अन्य भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं ने प्रदेश मुखिया का फूल माला और गुलदस्ता भेंटकर अपनी खुशियों को जाहिर किया। डॉ.रमन सिंह ने माता की चुनरी को पाकर खुशी का इजहार किया। उन्होने कहा की मातारानी की कृपा इसी तरह बनी रहे और जनता की सेवा करने का अवसर मिले।
                             अटल विकास यात्रा में बिलासपुर पहुंचे मु्ख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह को छत्तीसगढ़ भवन में निकाय मंत्री अमर अग्रवाल ने माता की चुनरी भेंटकर स्वागत किया। अमर अग्रवाल ने चुनरी भेंट करते हुए कहा कि माता महामायी की कृपा हमेशा साथ है। उनके आशीर्वाद से ना केवल अटल विकास यात्रा को सफलता मिलेगी। बल्कि जनता जनार्दन का सरकार के किये गए कार्यों के लिए भरपूर प्यार और सहयोग मिलेगा।
                   अमर ने कहा कि चौथी बार भी प्रदेश में डॉ.रमन सिंह की अगुवाई में भाजपा की सरकार बनेगी। क्योंकि माता के दरबार से कोई खाली हाथ नहीं लौटा है। खासकर एक ऐसा नेता जो जनता की खुशियों का सपना हमेशा दिन रात देखता है। ऐसे नेता को माता रानी के जनता की सेवा करने से कोई रोक नहीं सकता है।
                 इस अवसर पर एल्डरमैन मनीष अग्रवाल दुर्गा सोनी सहदेव कश्यप आनंद दुबे शैलेश मिश्रा आनंद बुधौलिया रिंकू मित्रा ने भी डॉ रमन सिंह का कमल फूल की माला से स्वागत स्वागत किया।
close