भूटान में भारत से सस्ता पेट्रोल…कांग्रेस नेता ने बताया..जल्द ही पार होगा 100 का आंकड़ा

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर– कांग्रेस नेता शैलेन्द्र जायसवाल ने पेट्रोल और डीजल मूल्य वृद्धि के लिए सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। सरकार की रीति नीति और नीयत पर भी सवाल खड़ा किया है। शैलेन्द्र ने बताया कि भूटान जैसे देश में भी भारत से सस्ता पेट्रोल और डीजल बिक रहा है।
                     कांग्रेस नेता शैलेन्द्र जायसवाल ने बताया कि भूटान के पास अपनी कोई आयल रिफाइनरी संयत्र भी नहीं है। बावजूद इसके पेट्रोल और डीजल सस्ता है। भूटान  इंडियन आयल और भारत पेट्रोलियम से पेट्रोल और डीजल खरीदता है । इस समय भूटान में पेट्रोल की कीमत 52  और डीजल 39 रूपए प्रति लीटर भारतीय मुद्रा के हिसाब से है।
        जबकि  भारत में स्वयं का तेल उत्पादन संयत्र है। बहुत ही कम दरों में क्रूड आयल खरीदा जाता है। इस समय अंतर्राष्ट्रीय बाजार में क्रूड आयल की कीमत  77 डॉलर प्रति बैरल है। बावजूद इसके भारत में पेट्रोल की कीमत लगभग 90 रूपए तक पहुंच गयी है।
                      शैलेन्द्र के अनुसार भूटान बॉर्डर पर जितने भी पेट्रोल पंप है सब लगभग बंद हैं। भारत से सारी गाड़ियां भूटान जाती हैं। वहां से पेट्रोल और डीजल भरकर ले आती है। बहुत जल्दी पेट्रोल और डीजल की कीमत आसमान छूने वाली है। यदि पेट्रोल सौ रुपए को पार  कर दे कोई आश्चर्य की बात नहीं होगी।
                                                कांग्रेस नेता ने कहा कि पिछले 4 सालों में केंद्र सरकार ने जनता की जेब से लाखों करोड़ रुपए डीजल पेट्रोल टैक्स के रूप में जमा किया है। लेकिन टैक्स से वसूली गयी राशि का दुरुपयोग किया जा रहा है। राफेल डील में 3 गुना दर पर लड़ाकू विमान खरीदा गया। जाहिर सी बात है कि  बड़े बड़े उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाया जा रहा है। देश को गर्त में धकेला जा रहा है।
close