महंगाई के लिए चंदाखोरी जिम्मेदार…कांग्रेस नेता ने बताया…पीछे छूटा महंगाई और हिन्दुत्व का मु्द्दा

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर— पूर्व ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता संदीप शुक्ला ने पेट्रो पदार्थों की कीमतों में बृद्धि के लिए चुनावी चंदा को जिम्मेदार बताया है। संदीप शुक्ला के अनुसार महंगाई के लिए परोक्ष और अपरोक्ष रूप से सीधे तौर पर चुनावी चंदा जिम्मेदार है। इस बात से इंकार नहीं किया जार सकता है कि आगामी विधानसभा चुनाव में जमकर चंदेबाजी हुई है। जाहिर सी बात है कि इसका असर सामाग्रियों की कीमतो पर पड़ेगा। कमोबेश इन दिनों कुछ ऐसा ही नजर आ रहा है।
                             वरिष्ठ कांग्रेस नेता संदीप शुक्ला ने मंहगाई का कारण चुनावी चंदा को बताया है। संदीप शुक्ला ने प्रेस नोट जारी कर कहा कि पेट्रोल डीज़ल के साथ ही निर्माण सामग्रियों की मूल्यों  में बेतहाशा वृद्धि हो रही है। इसके पीछे चुनावी चंदा की बात इंकार नहीं किया जा सकता है। क्योंकि कुछ महीने बाद ही प्रदेश समेत पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। चुनाव के पहले जमकर चंदाखोरी हो रही है। इसलिए इसका असर महंगाई पर पड़ रहा है।
    शुक्ला ने बताया कि छत्तीसगढ़ में सीमेंट और लोहा उधोग का व्यापक उत्पादन किया जाता है। बावजूद इसके बिना किसी कारण सरिया की कीमत 50 रूपये किलो ज्यादा हो गया है। इसी तरह सीमेन्ट की कीमत भी बढ़ गया है। इसकी मुख्य वजह सत्ताधारी पार्टी का चंदा उगाहो अभियान को जाता है। संदीप ने बताया कि अब आम जनता को आशियाना बनाने का ख्याल छोड़ देना चाहिए। कम से कम अभी तो कुछ ऐसा ही लग रहा है।
                कांग्रेस नेता ने कहा कि केंद्र और राज्य में काबिज भाजपा सरकार मंहगाई रोकने में नाकामयाब हुई है। केन्द्र में सरकार बनाने से पहले भाजपा का प्रमुख मुद्दा महंगाई और हिंदुत्व था। आज दोनों ही मुद्दों को भाजपा सरकार मौन साधे हुई है।
Share This Article
close