कलेक्टर ने किया 10 स्वास्थ्य कर्मचारियों को बर्खास्त,आदेश उल्लंघन का आरोप,और भी कई लोगों पर गिर सकती है गाज

Shri Mi
2 Min Read

बिलासपुर।बिलासपुर कलेक्टर पी दयानंद ने सोमवार को एक आदेश जारी कर जिले के 10 स्वास्थय संयोजकों को बर्खास्त कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार सभी स्वास्थ्य संयोजक पिछले 1 अगस्त से अभी तक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर थे।बता दे कि ये स्वास्थ्य संयोजक अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पिछले 1 अगस्त से वर्तमान तक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर ह। सभी स्वास्थ्य संयोजकों को स्वास्थ्य महकमे की तरफ से नोटिस भी जारी किया गया था। नोटिस में बताया गया कि आपकी सेवाएं अत्यंत जरूरी है,हड़ताल पर जाना अनुचित होगा।और  इसका प्रभाव स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ेगा।

Join Our WhatsApp Group Join Now

बावजूद इसके ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजको नेअपनी ड्यूटी पर लौटने से इंकार कर दिया।आज जिला स्वास्थ्य अधिकारी श्री बोर्डे के अनुशंसा पर जिला कलेक्टर पी दयानंद ने 10 ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजको को बर्खास्त कर दिया है।

बर्खास्त ग्रामीण स्वास्थ्य योजनाओं में छः महिलाएं और  चार पुरुष है। इनमें प्रमुख रुप से डी विजया उप स्वास्थ्य केंद्र गोबरीपाट,  भगवती खरे उप स्वास्थ्य केंद्र बेलगहना, जनक राम पटेल कोटा,निशा उप स्वास्थ्य केंद्र कोटा, राजू सिंह बागड़ी, राजू राम मरकाम उप स्वास्थ्य केंद्र गोरेला, ज्योति कुर्रे उप स्वास्थ्य केंद्र मटियारी बिल्हा ,प्रदीप कुमार कौशिक उप स्वास्थ्य केंद्र बिल्हा ,शहनाज बेगम उप स्वास्थ्य केंद्र मोपका और सुषमा बंजारे उप स्वास्थ्य केंद्र बिरकोना है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सभी 10 बर्खास्त कर्मचारियों को देर शाम तक पत्र थमा दिया जाएगा।फिलहाल इस मामले में न तो कुछ स्वास्थ्य अधिकारी बोल रहे हैं और ना ही जिला प्रशासन का कोई अधिकारी।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दस संयोजको की बर्खास्तगी के बाद और भी कई लोगो पर गाज गिर सकती है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close