कांग्रेसियों की दौड़ सत्ता की कुर्सी तक…भाजपा नेताओं ने कहा…गुंंडागर्दी का जनता ने दिया करारा जवाब..

BHASKAR MISHRA
4 Min Read
बिलासपुर— कांग्रेस के भारत और बिलासपुर बंद को भाजपा नेताओं ने फ्लाप शो बताया है। प्रेस नोट जारी कर भाजपा नेताओं ने कहा कि आज के प्रदर्शन से जाहिर हो गया है कि जनता ने कांग्रेस को विपक्ष के लायक भी नहीं समझा।  शायद कांग्रेस के आला नेताओं को इसका पहले से ही अहसास हो चुका था। यही कारण है कि देशव्यापी पार्टी को अब गठबंधन की जरुरत पड़ गयी है।
           भाजपा नेताओं ने कांग्रेस के बिलासपुर और भारत बंद को फ्लाप शो बताया है। दरअसल आज कांग्रेस नेता भारत बंद के बहाने देश और शहर में जनाधार तलाशने निकले थे। तामझाम के बाद बाद भी जनता ने दुकान खोला। लोगों ने खरीददारी की। शहर का जीवन हमेशा की तरह सामान्य तरीके से चला। जनता ने भारत बंद का जवाब देकर कांग्रेस को विपक्ष के लायक भी नहीं छोड़ा।
                        भाजपा नेता एल्डरमैन मनीष अग्रवाल,जोन प्रभारी विजय ताम्रकार, दुर्गा सोनी ,भाजयुमो जिला कार्यसमिति रोशन सिंह , भाजयुमो मंडल उपाध्यक्ष लाला भाभा ने संयुक्त बयान जारी कर कहा कि देश की जनता कें हितो को लेकर कांग्रेस के पास कोई ठोस एजेंडा नही है। आज के प्रदर्शन के बाद दावा किया जा सकता है कि कांग्रेस पार्टी और उनके नेता विपक्ष के लायक भी नहीं रह गए हैं। यही कारण है कि कांग्रेस नेताओं को बंद के लिए महागठबंधन की जरूरत पड़ गयी।
         भाजपा नेताओं ने कहा कि  एक बार फिर से कांग्रेस का चाल चरित्र चेहरा सबके सामने आ चुका है। सत्ता के लिए जनहित को किनारे रख शहर को जबरदस्ती बंद करने का प्रयास किया गया। लेकिन कांग्रेसी अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो पाए। जनता को मालूम है कि कांग्रेसियों को उनके दुख दर्द की चिंता नहीं है। प्रदर्शन के बहाने सुविधाओ और विकास की मुहिम में रोड़ा अटका रहे हैं। कांग्रेसियों का धरना और प्रदर्शन केवल कुर्सी दौड़ के लिए है।
                    मनीष, दुर्गा,विजय और रोशन सिंह ने कहा कि पिछले 60 सालों में कांग्रेस ने विकास के नाम पर झुनझुना बजाया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मात्र चार में सैकड़ों विकास योजनाओं को परवान चढाया। डॉ रमन सिंह  की सरकार के प्रयास से इस समय प्रदेश में विकास की गंगा बह रही है। जाहिर सी बात है कि कांग्रेसियों को यह सब रास नहीं आ रहा है।
      मोदी  और डॉ.रमन सिंंह की लोकप्रियता से घबराकर केवल सत्ता के लिए कांग्रेस नेता महागठबंधन के लिए पार्टी तलाश रहे हैं।कांग्रेस कुछ भी कर ले लेकिन जनता उनके मंसूबों को कामयाब नहीं होने देगी। भाजपा नेताओं ने कहा कि कांग्रेसियों ने भारत बंद के नाम पर शहर में सरेआम गुंडागर्दी की। धमकी देकर  दुकान बंंद कराया।  यातायात व्यवस्था को प्रभावित किया।
   भाजपा नेताओं ने महंगाई का हवाला देकर बंद तो बुलाया बावजूद इसके जनता ने समर्थन नहीं किया। कांग्रेसियों ने बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ कर स्कूलों को जबरदस्ती बंद कराया। इससे अभिवावकों और आम जनता में भारी आक्रोश है।
               भाजपा नेताओं ने कहा कि कांग्रेस की मानसिकता देश को बर्बाद करने वाली है। जनता को ऐसे दलों के मंसूबो से सावधान रहने की जरूरत है।
close