विजय माल्या प्रकरण:तखतपुर में युंकाइयों ने जलाया जेटली का पुतला

Shri Mi
2 Min Read

तखतपुर(टेकचंद कारड़ा)।विजय माल्या ने बुधवार को बयान दिया किभारत छोढने से पहले देश के वित्तमंत्री अरुण जेटली से मिला था।इस बात को लेकर देश में नया विवाद शुरू हो गया और कांग्रेसजनों ने विजय माल्या को भगाने के लिए भाजपा पर आरोप लगाया है आज तखतपुर के पुराना बस स्टैंड पर युवक कांग्रेस ने अरुण जेटली का पुतला जलाया और सरकार के विरुद्ध जमकर नारे लगाएं।लगभग 1 वर्ष पहले पंजाब नेशनल बैंक से कर्ज लेकर ₹9000 करोड अदा नहीं करने पर पंजाब नेशनल बैंक विजय माल्या को नोटिस जारी की थी भाजपा शासनकाल में विजय माल्या बड़े आराम से इंग्लैंड भाग गया इसके बाद देश की राजनीति गरमा गई।

Join Our WhatsApp Group Join Now

और देश की सत्ता संभालने वाली राजवीर हूरा और बिहारी देवागन ने भाजपा पर आरोप लगाया कि विजय माल्या को भाजपा का संरक्षण है और उसे भगा दिया गया है मुस्तफा वनक ने कहा कि देश गरीबी ,भ्रष्टाचार और कर्ज में डूबा है और मुट्ठी भर लोग बैंकों का कर्ज लेकर भाग गए हैं आशु चंचल ने कहा कि भाजपा सरकार उन पर कोई कार्यवाही नहीं कर रही है जो बैकों का लोन लेकर भाग रहे है और यह भाजपा‌ के शासन काल मे ही हो रहा है।

कल विजय माल्या द्वारा यह आरोप लगाया कि भारत छोड़ने से पहले देश के वित्त मंत्री अरुण जेटली से मिलकर आया था। इस बयान आने के बाद कांग्रेस ने जमकर भाजपा की खिंचाई की और उन्होंने भाजपा पर देश में बैंक में हुए घोटालों में पता बताएं आज इसी बात को लेकर पुराना बस स्टैंड तखतपुर में युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने अरुण जेटली का पुतला जलाया।

और भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की इस अवसर पर पार्षद बिहारी देवागन, चंद्र प्रकाश देवागन,ज्ञान सिंह ठाकुर,राजवीर हूरा, मुस्तफा वनक,राजकुमार यादव,शोएब अंसारी,अस्मित सिंह श्रेष्ठ लाल राजकुमार यादव ,चन्द्रप्रकाश देवांगन दीपक देवांगन , राधेलाल देवांगन,बीरू साहू,बसंत साहु ,राजा इच्छापुरानी,अशमीत सिंह चंचल, सोएब अंसारी,मनीष देवांगन श्रेष्ठ लाल,मिकी मसीहअलिश बजारे,प्रंजाल डहारे प्रथम खुराना,सतपाल सिंह सहित अन्य जन उपस्थित थे।

Share This Article
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close