अजीत जोगी बोले-छत्तीसगढ़ के हालात बीजेपी के खिलाफ

Shri Mi
3 Min Read
रायपुर।जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के संस्थापक एवं पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी ने कहा है कि मुख्यमंत्री डाॅ. रमन सिंह का यह कहना कि अगामी विधानसभा चुनाव में सभी परिस्थितिया जीत के लिए अनुकूल है उनका यह मुगेरी कथन ही पर्याप्त है और यह सिद्ध करता है कि परिस्थितियां एकदम प्रतिकूल है। इसलिए हड़बड़ाहट में चुनाव पूर्व भाजपा की बची-खुची साख को बचाने फ्री मोबाईल एवं टिफिन बाटकर जनता को रिझाने का प्रयास सतत् जारी है। चुनाव पूर्व भाजपा बहुत से वस्तुएं फ्री में बांटने वाली है और अंत में भाजपा सरकार द्वारा बनायी एवं बेची जा रही शराब भी वोट हथियाने के लिए फ्री बांटी जायेगी इसमे कोई शक नही है। फ्री आबंटन में टीवी एवं टू-व्हीलर तथा इसी प्रकार की अन्य कीमती सामग्री का फ्री आबंटन करने में सत्ता हासिल करने की खातिर भाजपा एड़ी-चोटी का जोर लगाने में कोई कसर नही छोड़ेगी क्योकि भाजपा तो एनकेन-प्रकारेण सत्ता पुनः हथियाने के फेर में लगी है।भाजपा द्वारा जो भी कीमती वस्तुएं बांटी जा रही है उसमे भाजपाईयो के जेब से कुछ भी नही जा रहा है समस्त राशि प्रदेश की जनता की है जिसे सत्ता हासिल करने प्रलोभनार्थ पानी की तरह बहाया जा रहा है।
सभी राशि सरकारी खजाने से ही खर्च की जा रही है। इस खरीदी के गोरख धंधे के पीछे भाजपाईयो को कमीशन की बहुत बड़ी राशि प्राप्त हो रही है जिसका भरपूर उपयोग अगामी चुनाव में किया जायेगा। प्रदेश की जागरूक जनता विगत 15 वर्षो में भाजपाई हथकंडो से वाकिफ हो चुकी है उसे अब और गुमराह नही किया जा सकेगा, क्योकि जनता जान चुकी है कि छत्तीसगढ़िया को ठगा गया है, लेकिन इस बार भाजपा के बहकावे में छत्तीसगढ़िया कदापि नही आएगा।
जोगी ने कहा है कि अब प्रदेश की जनता क्षेत्रीय दल के महत्व को समझ चुकी है तथा छत्तीसगढ़ में भी क्षेत्रीय पार्टी जकांछ को सत्ता सौपकर अन्य राज्यो के सफल क्षेत्रीय दलो की भांति छत्तीसगढ़ में भी जकांछ को सत्ता सौपने का मन बना चुकी है। जकांछ छत्तीसगढ़िया की, छत्तीसगढ़िया के लिए एवं छत्तीसगढ़िया के द्वारा चलने वाली सरकार होगी, जो छत्तीसगढ़ के समग्र विकास को सही दिशा प्रदान करेगी।
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close