इमरजेन्सी डायल 112 का कमाल…ल़ड़की की बच गयी जान…मनचला युवक लाकअप के अन्दर

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर–डायल 112 के सहयग से एक लड़की को आत्महत्या के पहले ही सुरक्षित बचा लिया गया। मामला सीपत थाना के कुली गांव की है। लड़की को बचाने के बाद मामला थाना के हवाले कर दिया गया है। इसी तरह एक अन्य मामले में सूचना मिलने के बाद सरकंडा पुलिस ने शराब पीकर मोहल्ले में उत्पात मचाने वाले एक युवक को पकड़कर थाने के हवाले किया गया है।
                  इमरजेंसी डायल का उपयोग अब शुरू हो गया है। लोगों की शिकायतें भी आने लगी है। कार्रवाई भी तेज हो गयी है। एडिश्नल एसपी अर्चना झा ने बताया कि सीपत थाना क्षेत्र में कुली गांव न कुमार साहू से 112 पर जानकारी मिली कि एक युवती आत्महत्या करने जा रही है। लगातार जान देने की धमकी दे रही है। सूचना मिलते ही वाहन क्रमांक वाहन क्रमांक 7159 घटनास्थल पर तत्काल रवाना हुआ।  घटना की गंभीरता को देखते हुए डायल 112 स्टाफ ने  विवेकपूर्ण तरीके से उस लड़की  को समझाइश देकर आत्महत्या करने से रोका । परिजनों को वैधानिक के लिए थाना के हवाले कर दिया।
डायल 112 पर युवती से  छेड़छाड़ की शिकायत
              एडिश्नल एसपी ने बताया कि थाना सरकंडा क्षेत्र की  रहने वाली एक युवती ने फोन पर जानकारी दी कि मोहल्ले में रहने वाला एक व्यक्ति शराब पीकर अभद्र व्यवहार कर रहा है। लड़कियों से छेड़छाड़ कर रहा है। सूचना मिलने पर सरकंडा थाना क्षेत्र की ERV 3 .नानि इमरजे्सी रिस्पान्स व्हीलकल घटना स्थल पर पहुंच गयी। तत्काल कार्रवाई कर मनचले युवक को पकड़कर थाना सरकंडा के हवाले किया गया।
close