कांग्रेस भवन में लाठी चार्ज को रिजवी ने कहा – पुलिस लिंचिंग अक्षम्य अपराधिक कृत्य

Chief Editor
2 Min Read
रायपुर। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के मीडिया प्रमुख एवं वरिष्ठ अधिवक्ता इकबाल अहमद रिजवी ने बिलासपुर स्थित कांग्रेस भवन के अन्दर बलात प्रवेश कर कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओ को मारते-पीटते बाहर लाना दोषी पुलिस कर्मियो की अमानवीय क्रूरता को दर्शाता है। भाजपा शासन के केबिनेट मंत्री अमर अग्रवाल की नजरो मे चढ़ने एवं उनकी सहानुभूति अर्जित करने पुलिस का यह कारनामा गैरवाजिब है।
उन्होने कहा कि मंत्री अमर अग्रवाल के घर के सामने कचरा फेकने का प्रदर्शन एवं बाद में हुई पुलिस की कार्यवाही को प्रशासन की जागरूकता एंव तत्परता से टाला जा सकता था। कचरा फेकने की घटना के घंटो बाद पुलिस का कांग्रेस भवन जाना ही गलत था। पुलिस का यह अमर्यादित कृत्य भारतीय दण्ड विधान में जघन्य अपराध की श्रेणी में आता है। मंत्री अमर अग्रवाल अमर्यादित, असंसदीय एवं उत्तेजक टिप्पणी का प्रयोग यदि नही करते तो यह घटना कारित नही होती।
 रिजवी ने कहा है कि पुलिस का दल, बल सहित कांग्रेस भवन पहुंचना और कांग्रेसियो पर बेरहमी से मारपीट कर गंभीर चोट पहुंचाना घोर नींदनीय कृत्य है। अभी तक भाजपा शासित राज्यों मे बेगुनाहो को माॅब लिंचिग द्वारा हत्या के कई उदाहरण देखने व सुनने को मिले है परन्तु देश में उदाहणार्थ यह पहली पुलिसिया मारपीट की घटना है जिसे पुलिस लिंचिग का नाम देना उपयुक्त होगा। किसी भी राजनैतिक दल, संगठन या व्यक्ति को प्रजातंत्र में विरोध प्रदर्शन करने का संवैधानिक अधिकार प्राप्त है। किसी भी दल के साथ प्रदर्शन पर अपराधिक बल प्रयोग गैरवाजिब है। इस गंभीर पुलिस लिंचिग घटना की सर्वत्र निन्दा की जानी चाहिए तथा शासन द्वारा सम्पूर्ण घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच अति आवश्यक है।
close