बिलासपुर लाठीचार्ज:टीएस सिंहदेव की अगुवाई में काला झंडा लेकर जाँजगीर जा रहे कांग्रेसी गिरफ्तार

Chief Editor
3 Min Read

बिलासपुर । कांग्रेस भवन में पिछले मंगलवार को हुए लाठी चार्ज के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को काला झँडा दिखाने जा रहे बिलासपुर के काग्रेसी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। उन्हे जाँजगीर के रास्ते  पर कैरियर पाइंट के पास गिरफ्तार किया गया। जिनमें नेता प्रतिपक्ष टी.एस. सिंहदेव के साथ ही कई कांग्रेसी नेता शामिल हैं। गिरफ्तार कांग्रेसियों को कैरियर पांइंट पर ही अस्थाई जेल बनाकर रखा गया है।

.

जैसा कि मालूम है कि बिलासपुर कांग्रेस भवन में हुई पुलिसिया बर्बरता के खिलाफ कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को काला झँडा दिखाने का एलान किया था। इसके लिए अलग-अलग रास्ते से कांग्रेस के बड़े नेता जाँजगीर के लिए रवाना हुए थे। बिलासपुर के कांग्रेसी विधानसभा  में नेता प्रतिपक्ष टी.एस सिंह देव की अगुवाई में रवाना हुए थे। पहले टी.एस . सिंहदेव स्कूटी पर सवार होकर काग्रँसियों के काफिले के साथ कांग्रेस भवन पहुंचे। वहां से जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय केशरवानी, शहर कांग्रेस अध्यक्ष नरेन्द्र बोलर सहित दूसरे नेता उनके साथ हो लिए । काले झंडे के साथ कांग्रेसियों का काफिला शहर के मुख्य मार्गों से होते  हुए गाँधी चौक पहुंचा , वहां से मल्यार्पण करने के बाद काफिला जाँजगीर की ओर रवाना हुआ।

कांग्रेसियों की इस चेतावनी को देखते हुए पुलिस ने पहले ही शहर मे चारों तरफ नाकेबंदी कर दी थी। खासकर जाँजगीर की ओर जाने वाले रास्तों पर चौकसी बढ़ा दी गई थी। इधर जाँजगीर जाने के लिए कांग्रेसी करी दो सौ गाड़ियों पर सवार होकर रवाना हो गए थे। कांग्रेसियों का काफिला जैसे ही कैरियर पाइंट के पास पहुंचा। पुलिस ने काफिले को रोक लिया। इसी दौरान सभीा कांग्रेसी गिरफ्तार कर लिए गए और उन्हे आगे जाने से रोक दिया गया । गिरफ्तार किए गए कांग्रेसियों को कैरियर पाइंट पर अस्थाई जेल बनाकर रखा गया है।

बिलासपुर में गिरफ्तार किए गए कांग्रेसियों में विधायक दिलीप लहरिया, श्रीमती करुणा शुक्ला, प्रदेश कांग्रेस उपाध्क्ष बैजनैथ चँद्राकर, वाणी राव, शैलेश पाण्डेय, अशोक अग्रवाल ,शेख गफ्पार, विवेक बाजपेयी, मुंगेली जिला कांग्रेस अध्यक्ष आत्मा सिंह क्षत्रीय, सहित बिलासपुर , कवर्धा, बेमेतरा इलाके के भी कांग्रेसी शामिल हैं।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय केशरवानी ने बताया कि पुलिस ने जिले भर के काग्रेसियों को रोकने की भरपूर कोशिश की । पेण्ड्रा-गौरेला-मरवाही के कार्यकर्ता वहीं पर गिरफ्तार कर लिए गए। इसी तरह तखतपुर में भी लोगों के रवाना होते ही गिरफ्तारी कर ली गई ।

close