कोटमी पहुंंचे कलेक्टर…जनसभा स्थल का किया निरीक्षण..दिया जरूरी निर्देश..24 को सीएम देंगे करोड़ों की सौगात

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर— प्रदेश के मुखिया डॉ.रमन सिंह 24 सितम्बर को अटल विकास यात्रा के साथ मरवाही विधानसभा पहुंचेंगे। प्रदेश मुखिया कोटमी स्थित शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री अजय चन्द्राकर करेंगे। कार्यक्रम का आयोजन सुबह 11 बजे किया जाएगा। जिला प्रशासन प्रमुख पी.दयानन्द ने आज कोटमी स्थित मैदान पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। स्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों को कलेक्टर ने विशेष निर्देश भी दिए। साथ ही एक एक पल की गतिविधियों पर नजर रखने को कहा।
                जिला प्रशासन प्रमुख पी.दयानन्द आज मरवाही विधानसभा के कोटमी स्थित मैदान का जायजा लिया। मालूम हो कि 24 सितम्बर को मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौारन अजय चन्द्राकर,निकाय मंंत्री अमर अग्रवाल,खाद्य मंत्री पुन्नुलाल मोहिले,लोक निर्माण मंत्री राजेश मुणत, विधानसभा उपाध्यक्ष बद्रीधर दिवान, सांसद बंशी लाल महतो,प्रदेश भाजपा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक,संसदीय सचिव राजू सिंह क्षत्री समेत गणमान्य जनप्रतिनिधियों को अलावा प्रशासनिक अमला विशेष रूप से मौजूद रहेगा।
              कोटमी मैदान पहुंंचकर कलेक्टर पी.दयानन्द ने एक गतिविधियों की जानकारी ली। सुरक्षा व्यवस्था से लेकर कार्यक्रम में आने वाले आम से खास लोगों की बैठक व्यवस्था का भी जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिले के कई विभागों के बड़े पदाधिकारी भी मौजूद थे। सभी अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल और व्यवस्था को लेकर सभी गतिविधियों से अवगत कराया। कलेक्टर ने किसी भी प्रकार की कमी नहीं छोड़ने की बात कही। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे।
                     अटल विकास यात्रा में प्रदेश के मुखिया मरवाही पहुंचकर जनता को संबोधित करेंगे। इसके अलावा करोड़ों की सौगात भी देंगे। मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे। भूमि पूजन के अलावा हितग्राहियों के सामाग्रियों का वितरण भी करेंगे।
close