राजा किन्नर की कांग्रेस और भाजपा को चुनौती…विधानसभा चुनाव लड़ने का एलान..कहा…मोना लगाएगी मेयर पर दांव

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर— किन्नर राजा ने बिलासपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने का एलान किया है। राजा ने अभी से वोट मांंगना भी शुरू कर दिया है। शनिवार को कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर राजा किन्नर ने कहा कि वर्तमान हालात को देखकर दिल भर आया है। आम जनता परेशान है. किसी को न्याय नहीं मिल रहा है। इसलिए ऊपर वाले के आदेश के बाद मैने चुनाव में उतरने का फैसला किया है।

.

                शहर की की पुरानी और चर्चित किन्नर राजा ने राजनीति में उतरने का फैसला किया है। कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर राजा किन्नर ने बताया कि जनता का दुख दर्द देखने के बाद दिल भर आया है। शहर की जनता खून की आंसू रो रही है। ऊपर वाले के आदेश पर मैने विधानसभा चुनाव लड़ने का फैसला किया है।

                    पत्रकारों से बातचीत करते हुए राजा किन्नर ने कहा कि वर्तमान राजनीति और हालात बहुत ही खराब है। शहर मे जहां भी देखो अव्यवस्था है। जनता का कांग्रेस और भाजपा दोनों ही पार्टियों से विश्वास उठ चुका है। वीआईपी को कोई फर्क नही पड़ता है लेकिन आम जनता का शहर में जीना मुश्किल हो गया है। इसलिए हमने फैसला किया है कि आम जनता के बीच जाकर सेवा करेगी।

राजा ने कहा की यदि जनता चुनाव जीताएगी तो  बिलासपुर को आधारभूत समस्याओं को ठीक करने जी जान लगा देगी। राजा ने बताया कि नेता लोग अपने परिवार और बच्चों के लिए भ्रष्टाचार करते हैं।  मेरा न तो कोई परिवार है न ही बाल बच्चे हैं। ऐसे मे भ्रष्टाचार करने का सवाल ही नहीं उठता है। राजा ने बताया कि राजनीति में अनगिनत बुराइयां हैं। लेकिन राजनीति से ही इन बुराइयों को दूर किया जा सकता है।

बातों ही बातों में किन्नर राजा ने बताया कि आने वाले समय में साथी किन्नर मोना ने महापौर का चुनाव लड़ेगी। किन्नर समाज ने चुनाव लड़ने की इजाजत भी दे दी है।इसी तरह आटोसंघ चुनाव में भी किन्नर समाज का प्रतिनिधि चुनाव ल़ड़ेगा।

राजा ने बताया कि अंबिकापुर से मुस्कान किन्नर ने चुनाव मैदान मे उतरने का फैसला किया है। राजा ने यह भी बताया कि रायगढ़ महापौर बनने से पहले किन्नर को विधानसभा चुनाव में सफलता मिली है। कटनी में कमला किन्नर को जनता ने मेयर बनाया। सोहागपुर विधानसभा में शबनम ने कांग्रेस नेता को पटकनी दी। इसी तरह जबलपुर में भी किन्नर ने चुनाव जीतकर जनका की सेवा की है।

close