आप के बीच भाग्यशाली महसूस करता हूं..अमर ने कहा विविधता ही हमारी पहचान..बिलासपुर को बताया मिनी भारत

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

बिलासपुर— हर साल  मुझे हाजियों का इस्तकबाल करने का अवसर मिलता है। ऐसा कर अपने आप को सौभाग्यशाली महसूस कर रहा हूं। हाजियों का सम्मान करना सौभाग्य की बात है। यह बातें निकाय मंत्री अमर अग्रवाल ने स्व. लखीराम अग्रवाल आडिटोरियम में आयोजित मुस्लिम जमाअत के कार्यक्रम में हाजियों के सम्मान के दौरान कही। मंत्री ने कहा कि, आप लोग भाग्यशाली है कि, आप लोग हज करके आए है।  हज करके वापस आने के बाद हाजियों के जीवन में बदलाव आ जाता है। जो भी हाजी परवरदिगार अल्लाहताला के दरबार मक्का मदिना से आता है। वह अल्लाहताला के बताए उसुलों मार्गो पर चलते हुए लोगों के काम आता है। उम्मीद ही नहीं बल्कि विश्वास भी है कि आगे भी ऐसा ही होगा।

Join Our WhatsApp Group Join Now

               सम्मान कार्यक्रम के दौरान अग्रवाल ने कहा कि, हम सबको अपने जीवन में अच्छी बातों को जहां से मिले ग्रहण करना चाहिए। भारत विविधताओं वाला देश है। विविधता ही हमारी पहचान है। क्योंकि विविधता में ही एकता है। भारत दुनिया का एक मात्र देश है जहां सभी धर्मो को मानने वाले रहते है। स्वामी विवेकानंद ने शिकागो में कहा था कि मैने उस देश में जन्म लिया है, जहां सभी धर्मो को मानने वाले लोग रहते है।

                  अग्रवाल ने कहा कि, बिलासपुर छोटा भारत के रूप में जाना जाता है। यहां सभी धर्म सम्प्रदाय धर्म को मानने वाले मिल जाएंगे।  यहां सभी लोग एक दूसरे के धर्म और भावनाओं का सम्मान करते हैं। मंत्री ने सभी हज करके आए हाजियों से आग्रह और निवेदन किया कि, अल्लाहताला से प्रदेश और  शहर के लोगों के लिए सुख, शांति समृद्धि की दुआ अवश्य मांगे। मुस्लिम समुदाय के भाई बहनों की एक इच्छा रहती है कि, जीवन में एक बार हज जरूर करें। बताना चाहता हूं कि सबकी मनोकामना पूरी होगी।

 मंत्री ने सभी हाजियों और उमरा में जाने वाले लोगों को बधाई दी। सभी भाईयों बहनों की यात्रा सफल हो, ऐसी कामना भी करता हूं। इस अवसर पर मंत्री ने एलान किया कि खुबसूरत इदगाह का सौंदर्यीकरण और कब्रिस्तान का विकास किया जाएगा। 26 सितम्बर बुधवार को मगरपारा स्थित खामोशगंज कब्रिस्तान के विभिन्न कार्यो का भूमि पूजन होगा। कब्रिस्तान कार्यालय भवन का लोकार्पण और वजूखाना, शेड निर्माण, हाईमास्क लाईट, बाउंड्रीवाल, मुख्य दरवाजा सहित अनेक विकास कार्यो का भूमि पूजन किया जाएगा।

              इस्तकबाल कार्यक्रम में अर्सद रब्बानी, जबलपुर हज कमेटी के चेयरमेन, बबलू सैफुदीन, अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व अध्यक्ष मुर्तुजा वनक ने भी कार्यक्रम संबोधित किया। मौके पर महापौर किशोर राय, सभापति अशोक विधानी, युसुफ रजा बरकाती, एल्डरमेन प्रवीण दुबे, राजेन्द्र भण्डारी, लाला भाभा, तौसिफ खान, महेश चंद्रिकापूरे समेत बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग मौजूद थे। मंत्री ने  हाजियों का शाल और फूल माला पहनाकर सम्मानित किया।

अमर हम सबके लिए फरिश्ता- मकबूल अली

             भाजपा नेता एल्डरमेन मकबूल अली ने कहा कि, निकाय मंत्री अमर अग्रवाल हम सबके लिए एक फरिश्ते की तरह हैं। सभी वर्ग, धर्म, सम्प्रदाय, के उत्थान की दिशा में सबको साथ लेकर चलते हैं। विकास की नई इबादत लिख रहे है। प्रदेश के साथ ही बिलासपुर के विकास पुरूष भी है। अगर आज शहर में अमन चैन है, तो इसका श्रेय केवल अमर अग्रवाल को जाता है।

Share This Article
close