शिक्षा कर्मी संविलयनः आभार और धिक्कार के बीच नई घोषणा की उम्मीद ….

Chief Editor
3 Min Read
रायपुर । छत्तीसगढ़ में शिक्षा कर्मियों का एक वर्ग संविलियन के लिए आभार प्रदर्शन कर रहा है। मांग पत्र सौंपा रहा है एक वर्ग शिक्षक माहसम्मेलन करवा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह सहित मंत्रियों का सम्मान कर रहा है।और संविलियन हुए शिक्षको का  एक वर्ग विरोध कर रहा है। आभार और धिक्कार की इस कवायद के बाद आम शिक्षा कर्मी आशान्वित है कि संविलयन के बाद से जिन माँगों को पूरा करने के लिए सरकार का ध्यान आकर्षित किया जा रहा है, उसे लेकर 30 सितंबर को कोई घोषणा हो सकती है।
मालूम हो कि 30 तारीख को रायपुर में छत्तीसगढ़ शिक्षक पंचायत व नगरीय निकाय मोर्चे के संचालक केदार जैन और वीरेंद्र दुबे के नेतृत्व महासम्मेलन के लिए प्रदेश भर के शिक्षक बलबीर सिंह जुनेजा इनडोर स्टेडियम में जुटने वाले हैं। वहीं दूसरी ओर नव गठित सहायक शिक्षक फेडरेशन रायपुर के ईदगाह भाटा मैदान में 25 तरीख से संभाग स्तरीय  क्रमिक आंदोलन कर रहा है। अब फेडरेशन 30 तरीख को ही महाआंदोलन दिवस और  धिक्कार रैली निकालेंगे । उन्होंने  ठीक उसी दिन यह घोषणा की है जब मुख्यमंत्री रमन सिंह का संविलियन हुए शिक्षा कर्मी सम्मान करने वाले है।इस धिक्कार रैली और शिक्षक महा सम्मेलनों में सम्मान समरोह के मायने क्या निकलेंगे यह सरकार के रणनीतिकारों को समझना होगा। क्योकि हाल फिलहाल का घटना क्रम रमन सिंह के लिए विरोध भरा ही था।
 सरकार का संविलियन के बाद आभार  नया नही है। मोर्चा के नेता संजय शर्मा के संगठन ने प्रदेश के कई जिलो में आभार सम्मेलन और मांग पत्र मुख्यमंत्री सहित प्रदेश के मंत्रियों को सौपा है। ताकि मांगे जो अधूरी है वो पूरी हो सके ..! जिसमे बढ़ चढ़ कर शिक्षको ने भाग लिया है।
आचार संहिता लगने के लिए अब कुछ दिन ही शेष बचे  हैं । जानकारों की मानें तो मुख्यमंत्री 30 तारीख को इंडोर स्टेडियम में शिक्षा कर्मियों से संबंधित कोई महत्वपूर्ण घोषणा कर सकते हैं। खबर आ रही है कि  गुरुवार को हुई केबिनेट की बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने पंचायत व शिक्षा सचिव के कुछ चर्चा भी की है।   ऐसा माना जा रहा है कि शिक्षाकर्मियों के संविलियन से सरकार को प्रदेश में व्यापक समर्थन मिला है। और इसके साथ विरोध भी मिला है। इस गतिरोध को कम करने के लिए मोर्चे के  मंच से कुछ घोषणा कर सकते हैं।
Share This Article
close