सीडी काण्ड के दोषियों को मिलेगी सजा…भाजपा नेता अनिल ने कहा..रफायल सौदे में झूठ बोल रहे राहुल गांधी

BHASKAR MISHRA
4 Min Read
बिलासपुर– प्रदेश में लाठी चार्ज और सीडी मामले में जहां कांग्रेस पार्टी अब कुछ हदतक रिचार्ज नजर आ रही है तो वहीँ भाजपा के शीर्ष नेताओं ने भी अब फील्डिंग शुरू कर दी है । इसी कड़ी में बिलासपुर पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और छग प्रदेश प्रभारी अनिल जैन ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए केंद्र और राज्य सरकार की जमकर तारीफ की। राहुल गांधी और भूपेश बघेल समेत कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।
         अनिल जैन ने खासकर रॉफेल के मुद्दे पर कांग्रेसियों पर जमकर प्रहार किया । जैन ने कहा कि रॉफेल के मुद्दे में जहां कांग्रेसी झूठे प्रचार कर देश को भ्रमित कर रहे हैं। जैन के अनुसार अरूण जेटली और विजय माल्या कभी मिले ही नहीं। जैन ने कहा कि पूनिया झूठ बोल रहे हैं। भाजपा सरकार को बदनाम करने नयी नयी साजिश रच रहे हैं।रायफल लड़ाकू विमान का सौदा पारदर्शी तरीके से किया गया है। लेकिन राहुल गांधी झूठ का सहारा लेकर प्रधानमंत्री मोदी और केन्द्र सरकार को अस्थिर करना चाहते हैं। एक दिन फ्रांस्वा ओलांद सौदे में गलत बयान देते हैं दूसरे दिन बयान से पलट जाते हैं। बावजूद इसके राहुल गांधी गलत दस्तावेज के सहारे लगातार प्रहार कर रहे हैं। लेकिन उन्हें कामयाबी नहीं मिलने वाली है।
                     नोटबंदी के सवाल पर अनिल जैन कहा कि कालाधन बाहर आया। कश्मीर में पथराव पर लगाम लग गया है। निश्चित रूप से आतंकवाद में कमी आयी है। जैन ने इंकार किया कि नोटबंदी में किसी की मौत हुई है। कांग्रेस की तरफ से फैलायी गयी अफवाह है। लोगों ने खुशी खुशी नोटबंदी को स्वीकार किया है। देश तेजी से विकास कर रहा है। यूपीए सरकार के समय भारतीय अर्थव्यवस्था विश्च की नौवीं अर्थव्यवस्था थी। अब हम मात्र चार साल के अन्दर छठवें स्थान पर आ गए हैं। जल्द ही पांचवे पर आ जाएंगे। ब्रिेेटेन हमसे पीछे हो जाएगा।
       प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कार्यशैली का स्वागत करते हुए जैन ने कहा कि गर्व की बात है कि यूएन ने प्रधानमंत्री को मैन ऑफ से सम्मानित किया है। लेकिन कांग्रेसियों को यह सब रास नहीं आ रहा है।  अनिल जैन ने महंगाई के मुद्दे पर यूपीए सरकार की तुलना में महंगाई में बृद्धि बेहद कम है। पेट्रोल-डीजल के दाम में जरूर बृद्धि हुई है। मामला गंभीर है। इसे लेकर लगातार विचार विमर्श किया जा रहा है। परिणाम भी सबके सामने आ जाएगा। जैन ने बताया कि सभी लोग जानते हैं कि किन वजहों से पेट्रोल डीजल में बृद्धि हुई है। कमोबेश सभी लोग जानते हैं। ईरान का मामला पेट्रोल डीजल मंहगाई में सबसे ज्यादा जिम्मेदार है।
                   सीडी कांड के सवाल पर अनिल जैन ने कहा कि चाहे कोई भी हों..उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।  मामले में जालसाजी हुई है। जालसाजों को छोड़ा नहीं जाएगा..कानून के दायरे में सजा भी मिलेगी। विधानसभा चुनाव पर पूछे गए सवाल पर अनिल जैन ने कहा कि चुनाव के घोषणा के बाद ही हम प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया शुरू करेंगे। पिछले दिनों प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव ना लड़ने की बात सामने आई थी के प्रश्न पर राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि प्रत्याशी चयन का अधिकार सीईसी को है।
            सीएम ने युवाओं को प्रत्याशी बनाने की बात कही है..किन सीटिंग एमएलए का टिकट काटा जाएगा। जैन ने बताया कि प्रत्याशी एलान के बाद सब कुछ स्पष्ट हो जाएगा। पत्रकार वार्ता के दौरान निकाय मंत्री अमर अग्रवाल,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल साहू,सांसद लखनलाल साहू,मेयर किशोर राय,छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल अध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी समेत कई नेता मौजूद थे।
close