युवा कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा-चौकीदार बना व्यापारी का पार्टनर,लाठीचार्ज से नहीं डरते..हम शहीद जमात के लोग

BHASKAR MISHRA
8 Min Read

बिलासपुर— युवा कांग्रेस ने चुनावी सरकार पर निशाना साधने के साथ चुनावी अभियान शुरू कर दिया है। आज मुंगेली नाका स्थित ग्रीन गार्डन में प्रदेश युवा बेरोजगार सम्मेलन में युवा कांग्रेस विंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने केन्द्र से लेकर राज्य सरकार के मखिया को आड़े हाथ लिया। रफायल से लेकर लाठीचार्ज की घटना को जमकर उछाला। केशव चन्द्र यादव ने कहा कि हम शहीद जमात के लोग हैं। जो कहते हैं..वह करते हैं। आजादी से लेकर आज हमने जो कहा वही किया। दावा करते हैं कि हम मोबाइल नहीं बल्कि बेरोजगार युवकों को मोबाइल खरीदने के लायक बनाएंगे। हर हाथ को रोजगार और परिवार को शक्ति देंगे। युवा बेरोजगार सम्मेन में हजारों की संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे। मंच पर प्रदेश . जिला और युवा विंग् के पदाधिकारी मौजूद थे।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र गंगोत्री की अगुवाई में मुंगेली नाका स्थित ग्रीन गार्डन में संभाग स्तरीय विशाल युवा बेरोजगार कार्यक्रम सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संभाग के कमोबेश सभी जिलों के कार्यकर्ता शामिल हुए। युवा बेरोजगार सम्मेलन को अखिल भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव चन्द्र यावद ने संबोधित किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मंच से देश और प्रदेश भाजपा सरकार पर चुन-चुन कर निशाना साधा। रफायल डील से लेकर लाठीचार्ज की घटना के साथ युवाओं में बढ़ते आक्रोश और बेरोजगारी पर जमकर निशाना साधा।

अमीर धरती गरीब जनता

                              राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव चन्द्र यादव ने कहा कि आज मैं उस धरती पर खड़ा हूं। जिस धरती को गिनती देश और दुनिया में सबसे अमीर धरती कहा जाता है। बावजूद इसके यहां की सरकार बेरोजगारी की फैक्ट्री खोल दी है। पिछले पन्द्रह सालों में छत्तीसगढ़ में पंजीकृत 25 लाख और इतने ही अपंजीकृत बेरोजगार युवक घूम रहे हैं। अमीर धरती का युवा प्रदेश से पलायन कर रहा है। दूसरे राज्य में जाकर अपमानित हो रहा है। इधर भाजपा नेताओं की बैलेंस में दिन दूनी रात चौगुनी इजाफा हो रहा है। यादव ने कहा केन्द्र सरकार ने वादा किया था कि हर साल 2 करोड़ लोगों को रोजगार दिया जाएगा। 56 इंच सीना पर गर्व कर कहा था कि हम पाकिस्तान के दस सिर काटेंगे। अफसोस 56 इंच का सीना अब चुप हो गया है। रोजगार देना तो दूर…पाकिस्तान का दस सिर भी याद नहीं रह गया है। चीन के हाथों देश बार बार शर्मिन्दा हो रहा है।

उद्योगपति का पार्टनर

                                केशव चन्द्र ने बताया कि देश का चौकीदार अब उद्योगपतियों के साथ व्यापार में पार्टनर हो गया है। एचएएल से अधिकार छीनकर देश के सबसे कर्जदार व्यापारी को रफायल का सौदा दिया है। मजेदार बात है कि अब देश का चौकीदार उत्तर नहीं दे रहा कि कौन सी मजबूरी थी कि 526 करोड़ के एक विमान को 1670 खरीदना पड़ रहा है।

          नोटबंदी और जीएसटी के साथ केशव चन्द्र ने बढती महंगाई पर जमकर बोला। यादव ने कहा नोटबंदी का किसी को फायदा हुआ हो या नहीं…लेकिन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को जरूर लाभ मिला है। युवा बेरोजगारों का हाथ काट दिया है। करोड़ों हाथों को बेरोजगार कर दिया गया है। चौकीदान बड़े पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाया है। जीएसटी ने भारतीय अर्थव्यवस्था की कमर तोड़ दिया है। रफायल में करोड़ों का घोटाला हुआ है। अफसोस संसद चुप है। लेकिन बताना चाहूंगा कि जनता सब कुछ खुली आंख से देख रही है।

लाठीचार्ज से नहीं डरते…बदलेंगे सरकार

                               राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा बिलासपुर में कांग्रेस कार्यालय में घुसकर कार्यकर्ताओं और नेताओं पर पुलिस प्रशासन ने लाठीचार्ज किया। पुलिस में इतनी ताकत नहीं कि किसी के घर में घुसकर लाठीचार्ज करे। सब कुछ भाजपा नेताओं के इशारे पर किया गया। जांच का विषय है। युवाओं को अपने संबोधन में केशव ने कहा कि चुनाव सिर पर है। युवाओं को अपने अधिकारों के लिए जागना होगा। भीख में मोबाइल नहीं रोजगार मांगना होगा। वादा करता हूं कि जब कांग्रेस की सरकार बनेगी एक एक युवा बेरोजगारों को रोजगार दिया जाएगा। इसलिए सभी बेरोजगार युवा फार्म भरकर जमा करें। सरकार बनते ही उन्हें नौकरी मिलेगी। इसके बाद हम मोबाइल खरीदकर भाजपा नेताओं को देंगे। केशव ने शराब बिक्री को लेकर भी निशाना साधा।

मंदिर मस्जिद में उलझाया

                          कार्यक्रम को प्रदेश युवा कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष महेन्द्र गंगोत्री और कोकी पाढी ने संबोधित किया। महेन्द्र ने बताया कि हम शहीद जमात के लोग हैं। भाजपा को ना तो आजादी के आंदोलन में कोई हिस्सा रहा और ना ही उन्हें अपने देश से प्यार है। मंदिर मस्जिद मोबाइल में उलझना उनका काम है। हमें इसका जवाब देना है। सिर पर चुनाव है…पंजा छाप में बटन दबाकर सरकार बदलना है। गंगोत्री ने कहा आज हमारा युवा समाज पलायन को मजबूर है। परिवार का जवान हाथ रोजगार के लिए दर दर भटक रहा है। नशे के गर्त में जा रहा है। यदि हम अब भी नहीं जागे तो आने वाली पीढ़ी हमें माफ नहीं करेगी। क्योंकि वह कुछ करने और कहने लायक भी नहीं रह जाएगी।

युवाओं को मोबाइल नहीं रोजगार देंगे

              प्रदेश कांग्रेस कमेटी महामंत्री अटल श्रीवास्तव ने बताया कि दुनिया का सबसे अमीर धरती छत्तीसगढ़ की है। राज्य बनते समय प्रदेश का बजट पांच हजार करोड़ रूपए था। आज बढ़कर 95 हजार करोड़ हो गया है। कोयला,बाक्साइट,डोलोमाइट,तमाम प्रकार के अयस्क छत्तीसगढ़ी की धरती का सीना चीरकर निकाला जाता है। लेकिन यह सभी रत्न बाहर चल जाते हैं। उन्होने पंडाल में बैठे लोगों से सवाल किया कि क्या हमारे किसी साथी को एसईसीएल ने नौकरी दिया। नहीं…जाहिर सी बात है कि लूटने वालों को प्रदेश के बेरोजगार युवकों से कोई हमदर्दी नहीं है। हमने शोषण करने वाले अग्रेजों को मार भगाया। अब भाजपा सरकार को सत्ता से दूर हटाना है।

                         कार्यक्रम को विजय केशरवानी,प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता शैलेश पाण्डेय ने भी संबोधित किया। दोनों नेताओं ने रत्नगर्भा धरती के पुत्रों की बेरोजगारी को लेकर चिंता जाहिर की। दोनों नेताओं ने लाठीचार्ज को लोकतंत्र की शर्मसार करने वाली घटना बताया। शैलेश पाण्डेय ने कहा..केन्द्र से लेकर राज्य सरकार तक बहरी और गूगी हो चुकी है। इसे बदलने का अब समय आ गया है। शैलेश ने एक कहानी के माध्यम से सरकार की सोच पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम को मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया ने भी संबोधित किया। इस दौरान कमोबेश सभी नेताओं ने भूपेश बघेल,टीएस सिंह और राहुल गांधी के संदेश को बेरोजगार युवाओं के सामने रखा।

                    इस दौरान मंच पर जिला कांग्रेस और युवा के साथ प्रदेश कांग्रेस और युवा कार्यकारिणी के नेताओं के साथ नगर निगम के कांग्रेस नेता भी मौजूद थे। भाषणवाजी के दौरान कांग्रेसियों ने जमकर शेरो शायरी कर युवाओं को रिचार्ज किया।

close