जश-प्रण स्वीप संगिनी तिहारः लोकतंत्र को मजबूत करने संकल्प….. हर एक महिला 10 लोगों को मतदान के लिए करेगी प्रेरित

Chief Editor
4 Min Read
जशपुरनगर ।  जश-प्रण संगिनी तिहार में पाँच हजार से अधिक महिलाएं एकत्र होकर महिला शक्ति एवं सशक्तिकरण की एक अनूठी मिसाल पेश करते हुए मतदाताओं को जागरूक करने का ऐतिहासिक कार्य किया है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर डॉ प्रियंका शुक्ला के निर्देशन में शनिवार को जिला मुख्यालय से 70 किलोमीटर दूर कांसाबेल ब्लॉक मुख्यालय में पांच हजार से अधिक स्वसहायता समूह की महिलाएं एकत्र होकर महिला शक्ति एवं एकता को प्रदर्शित करते हुए लोकतंत्र को मजबूत करने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की और  जिले के मतदाताओं को मतदान अवश्य करें का सार्थक संदेश दिया।
        जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर डॉ प्रियंका शुक्ला ने उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी यहाँ जश-प्रण स्वीप संगिनी बन कर यहाँ आई हैं आप सभी को अपनी जिम्मेदारी निभाना है और सभी को अपना मतदान जरूर करना है और कराना है। उन्होंने कहा कि मतदान हमारा नैतिक कर्तव्य है और इस कर्तव्य को आपको जरूर निभाना है।
ऐतिहासिक स्वीप संगिनी आकृति बनाई
    जश-प्रण स्वीप संगिनी तिहार कांसाबेल में आज रंग बिरंगे परिधान में महिलाओं निर्वाचन आयोग एवं स्वीप संगिनी की आकृति बनाकर मतदान करने का संदेश दिया। आज महिला मतदाता जागरूकता दिवस के रूप कांसाबेल में एकत्र हुई स्व सहायता समूहों की महिलाओं ने स्वीप संगिनी आकृति बनाकर जिले के सभी मतदाताओं को मतदान अवश्य करें का अनुरोध भी किया।
निकली जश प्रण कलश यात्रा 
    स्वीप संगिनी तिहार में हजारों की संख्या में महिलाएं मतदान धर्म के पालन के लिए आगे आई। महिलाओं ने जिले के मतदाताओं को जागरूक करने के लिए आज जश प्रण कलश यात्रा निकाली और मतदान अवश्य करें का संदेश दिया। महिलाओं ने कांसाबेल में आज जश प्रण कलश यात्रा निकालकर आज के दिन को ऐतिहासिक बना दिया।
 संगिनी तिहार में ली गई मतदान की शपथ
           आज सभी महिलाओं ने शपथ ली कि मतदान दिवस में वे स्वयं अनिवार्य रूप से अपना मतदान डालेंगी एवं कम से कम अन्य 10  लोगों को मतदान हेतु प्रेरित करेंगी । महिला स्वीप संगिनी के द्वारा  लोकतांत्रिक व्यवस्था में सक्रिय भागीदारी की भी आज शपथ ली।इसके साथ ही उन्होंने शपथ ली कि दिव्यांग मतदाताओं को मतदान प्रक्रिया में भाग लेने हेतु प्रेरित एवं सहयोग करेंगी।
रस्साकस्सी  में महिलाओं ने दिखाया दम
शनिवार को स्वीप संगिनी  तिहार अवसर पर  महिला खेलकूद का आयोजन किया गया जिसमें महिलाओं के लिए रस्साकशी, कुर्सी दौड़,चम्मच दौड़ आदि प्रतियोगिता को शामिल किया गया। महिलाओं ने इस खेलकूद प्रतियोगिता में जमकर उत्साह दिखाया ।ज्ञात हो कि महिलाओं के लिये इस प्रकार के खेलकुद प्रतियोगिता का आयोजन जिले में पहली बार किया गया है। ऐसे में जिला निर्वाचन विभाग जशपुर द्वारा महिलाओं को जागरूक करने के लिए खेलकूद प्रतियोगिता में महिलाओं की शानदार भागीदारी से मतदान जागरूकता के प्रति  ऐतिहासिक माहौल बन गया। इस खेलकूद प्रतियोगिता में विजेता महिला प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण किया गया।
“महिलाओं ने एक स्वर में कहा हम मतदान करेंगे””
       सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजन माध्यम से किया गया मतदाताओं को जागरूक किया गया स्वीप संगिनी तिहार कार्यक्रम के अवसर पर आज  कांसाबेल में पाँच हजार से भी अधिक महिलाऐं दिनभर संगीत का मजा लेती रहीं । कांसाबेल ब्लॉक मुख्यालय में आयोजित स्वीप संगिनी तिहार कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम जशपुर झंकार के द्वारा प्रस्तुत किया गया । सांस्कृतिक कार्यक्रम में गीत संगीत के माध्यम से स्वीप संगिनियों को जागरूक किया गया  इस आयोजन में मतदान कराने का गीत भी महिलाओं से गवाया गया।महिलाओं ने सभी कलाकारों का जोरदार तालियों के माध्यम से उत्साहवर्धन किया।
Share This Article
close