आमसभा में मुख्यमंत्री डॉ रमन ने किया ऐलान,किसानों को रबी फसलों के लिए मिलेगा पानी

Shri Mi
1 Min Read

संचार क्रांति योजना ,महिला सशक्तिकरण,मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह,राज्य सरकार,धमतरी।मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने आज प्रदेशव्यापी अटल विकास यात्रा के दौरान धमतरी जिले के भखारा में आयोजित विशाल आमसभा में प्रदेश के किसानों को रबी फसलों के लिए पानी देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इस बार मानसून के दौरान प्रदेश में अब तक अच्छी बारिश हुई है और सिंचाई जलाशयों में पर्याप्त जल भराव हो गया है। इसे देखते हुए राज्य किसानों को रबी फसलों की सिंचाई के लिए पानी दिया जाएगा।

Join Our WhatsApp Group Join Now

उन्होंने कहा कि खरीफ विपणन वर्ष 2018-19 के लिए राज्य की सहकारी समितियों में धान खरीदी एक नवम्बर से शुरू होगी। प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी ने इस वर्ष धान के समर्थन मूल्य में 200 रूपए की ऐतिहासिक वृद्धि की है। इससे छत्तीसगढ़ के किसानों को भी इस बार सामान्य धान के लिए 1750 रूपए और ए-ग्रेड धान के लिए 1770 रूपए प्रति क्विंटल का समर्थन मूल्य मिलेगा। इसमें राज्य सरकार 300 रूपए प्रति क्विंटल की दर से बोनस भी देगी। इस प्रकार किसानों को प्रति क्विंटल 2000 रूपए की राशि मिलेगी ।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close