नक्सल समस्या कांग्रेसियों की पैदावार..भाजपा नेताओं ने कहा..देश को घुटने पर लाने वालों को जनता बनाएगी मुर्गा

BHASKAR MISHRA
5 Min Read
बिलासपुर— एक दिन पहले कांग्रेस के युवा बेरोजगार सम्मेलन में युवा कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष के दिए गए बयान पर भाजपा नेताओं ने कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर की है। भाजपा नेताओं ने कहा कि लाठी का असर दिमाग पर दिखाई देने लगा है। चुनाव सिर पर है…इसके बाद परिणाम भी आएगा..इसलिए कांग्रेस नेता अपना हाजमा और दिमाग दोनों ठीक रखें। क्योंकि मुर्गा किसे बनना है वह अभी से ही दिखाई देने लगा है।
                                मालूम हो कि एक दिन पहले युवा कांग्रेस राषट्र्रीय अध्यक्ष केशव चन्द्र यादव ने लाठीचार्ज की घटना पर स्थानीय मंत्री और मुख्यमंत्री के साथ पुलिस प्रशासन पर निशाना साधा था। केशव ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनेगी तो भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को घर से निकाल ना केवल पीटा जाएगा। बल्कि चौराहों पर मुर्गा भी बनाया जाएगा। जिन अधिकारियों लाठीचार्ज की घटना को अंजाम दिया उन्हें कांंग्रेस सरकार  मजा चखाएगी।
              केशव चन्द्र के बयान पर आज भाजपा नेता दुर्गा सोनी और रोशन सिंह ने कहा कि लाठीचार्ज के बाद कांग्रेस नेताओं ने संतुलन खो दिया है। खुद को शहीद की जमात कहने वाले पार्टी के नेताओं को यह भी नहीं मालूम कि मर्यादा कब लांघ गए। अमर या रमन व्यक्ति हो सकते हैं..लेकिन संवैधानिक पदों पर काबिज होने के कारण प्रदेश की ढाई करोड़ जनता के नेता भी हैं। फिर मुर्गा बनाकर पीटने वाला बयान शर्मसार करने वाला है। दोनों भाजपा नेताओं ने कहा कि इस प्रकार के बयान से पुलिस का मनोबल टूटता है। अपराधियों के हौसले बुलंद होते हैं। फिर सामाजिक असंतुलन और अराजकता का माहौल बनता है। बावजूद इसके चुने गए प्रतिनिधि के खिलाफ इस प्रकार का बयान देना जाहिर करता है कि कांग्रेसियों के दिमाग पर लाठी का गहरा असर हुआ है।
                 दुर्गा और रोशन ने यूथ कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान  को हास्यास्पद बताया । भाजपा नेताओं ने कहा केशव यादव बेरोजगारों को संबोधित करने आए थे। बेहतर होता कि बेरोजगारों को रोजगार का रास्ता दिखाते। लेकिन उन्होने ऐसा नहीं किया। बल्कि वही किया जो कांग्रेसियों की दशकों पुरानी पहचान रही है।  भाजपा नेताओं ने बताया कि आज बेरोजगारी को लेकर जो भी हालात हैं..इसके लिए केवल और केवल कांग्रेस पार्टी और उसके नेता जिम्मेदार हैं। यदि विकास किया होता तो आज भारत की तस्वीर कुछ अलग होती ।
              केशव चन्द्र लखनऊ से उत्तरप्रदेश की भड़ास निकालने बिलासपुर आए थे। उन्हें अच्छी तरह मालूम है कि उनकी कांग्रेसी सरकारों ने उत्तर प्रदेश को किस स्तर तक ला दिया है। जाहिर सी बात है कि केशव और कांग्रेसियों के पास ना रोजगार की नीति है…और ना ही दृष्टकोण। यदि ऐसा होता तो निश्चित रूप से बेरोजगार सम्मेलन का फायदा युवा जगत को मिलता।
                    भजापा नेताओं ने कहा कि जनता के हितो की आड़ मे कांग्रेस ने पिछले 60साल  मे देश को घुटनों पर ला दिया है। नक्सल समस्या हो या आंतकवाद सब कांग्रेस की गलत नीतियों की देन है। भोली भाली भारतीय जनता को अपराध के दल दल में फंसाने का काम कांंग्रेसियों ने ही किया है। देश मे विघटन कारी तत्वों ने देश को खोखला कर दिया है। यही कारण है कि जनता ने कांग्रेस  पार्टी को ही मुर्गा बनाकर सड़क और चौक चौराहों में पटक दिया है।
                  भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि कांग्रेसी दरअसल सोने की अंडा देने वाली मुर्गी तलाश रहे हैं। फिलहाल उनके मंसूबे कामयाब होते दिखाई भी नहीं दे रहे हैं। आज भारतवर्ष में मोदी के रहते विपक्ष चाहे कितना भी कर ले कांग्रेसियों को अभी मुर्गा बनकर ही रहना होगा। उन्हें कामयाबी नहीं मिलने वाली है। क्योंकि चौथी बार भी  डॉ रमन सिंह के नेतृत्व में प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी।
          अभी दो दिन पहले टिकटार्थी कांग्रेसी पुलिस कप्तान से शहर की शांति व्यवस्था बनाने की राय दे रहे थे। लेकिन भूल गए कि भडकाऊ भाषण से शहर का माहौल बिगड़ रहा है।
close