अभनपुर में शिक्षक संघ ने संविलयन के लिए CM डॉ रमन का किया आभार,सौंपा मांगों का ज्ञापन

Shri Mi
2 Min Read

अभनपुर।छत्तीसगढ़ पंचायत नगरीय निकाय शिक्षक संंघ के मीडिया प्रभारी विवेक दुबे ने बताया की अटल विकास यात्रा के क्रम में ब्लॉक् अभनपुर जिला-रायपुर में 4:00 बजे मुख्य मंत्री आगमन हुआ,जहां छतीसगढ़ पंचायत नगरीय निकाय शिक्षक संघ रायपुर इकाई के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश सोनकला व ब्लॉक अध्यक्ष बुद्धेश्वर बघेल के नेतृत्व में जिला पदा.व ब्लॉक पदाधिकारीयों ने मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह का भव्य स्वागत किया ।

Join Our WhatsApp Group Join Now

एवं प्रदेश के 1लाख 03हजार से अधिक शिक्षाकर्मियों को शासकीय शिक्षक का दर्जा देते हुए शिक्षा विभाग में संविलियन का सौगात देने पर आभार करते हुए शेष रह गए विसंगतियों के लिए मांग पत्र सौंपा।

विवेक ने बताया कि आज के इस कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष सोनकला, प्रांतीय प्रचार सचिव योगेश सिंह ठाकुर, ब्लॉक अध्यक्ष बुद्धेश्वर बघेल, जिला सचिव डॉ सी. एल. साहू, जिला कोषाध्यक्ष अतुल शर्मा, जिला उपाध्यक्ष कन्हैया कंसारी, ब्लॉक सचिव शिव साहू ,युवराज सिन्हा ,श्रीमति अंजुम शेख प्रांतीय महिला प्रतिनिधि, श्रीमती टिकेश्वरी साहू अध्यक्ष जिला महिला प्रकोष्ठ, श्रीमती, श्रीमती ममता ठाकुर ब्लॉक अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ, श्रीमती टिकेश्वरी श्रेय ब्लॉक संयोजक ,श्रीमती मोतीमाला साहू , श्रीमती प्रेमलता साहू, विनोद साहनी, राकेश सोनबरसा ,रूमलाल साहू, टेकराम कंवर, प्रशांत साहू , रूपेश बंजारे, कृष्ण कुमार जांगड़े, नागेन्द्र कंसारी, यशवंत गायकवाड , मुकेश गायकवाड , मनीष साहू , चंद्रकांत तिवारी ,पुनेन्द्र पाल, गिरिशधर दीवान, ठाकुर राम उईके, सहित सैकड़ों शिक्षक उपस्थित रहे।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close